फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Layout for beautifying satellite bus station will be made again

Bareilly News: दोबारा बनेगा सेटेलाइट बस अड्डे को संवारने का लेआउट

Fri, 20 Jun 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Layout for beautifying satellite bus station will be made again
बरेली। सेटेलाइट बस अड्डा को पीपीपी मॉडल पर संवारने के काम में और देरी होगी। सेना की ओर से एनओसी न मिलने पर अब परिवहन निगम की ओर से डिजाइन में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत भवन की ऊंचाई 15 मीटर से कम रखी जाएगी ताकि एनओसी की अड़चन ही न रहे। डिजाइन में कुछ अन्य जरूरी बदलाव भी होंगे। इसके लिए दोबारा से लेआउट बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन की योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 23 बस अड्डों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ वहां शॉपिंग कांप्लेक्स बनाए जाने हैं। इनमें बरेली का सेटेलाइट बस अड्डा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर यहां 20,164 स्क्वायर मीटर एरिया में 137 करोड़ की लागत से शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। शॉपिंग कांप्लेक्स की छत के नीचे बस अड्डा रहेगा। ऊपर माल, रेस्टोरेंट, पार्किंग, दफ्तर, बैंक आदि सुविधाएं मिलेंगी।

चूंकि बस अड्डा सैन्य क्षेत्र के पास है। ऐसे में काम शुरू करने के लिए परिवहन निगम ने सेना से एनओसी मांगी थी। एनओसी न मिलने की वजह से काम अटका हुआ है। इस बीच बुधवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये परिवहन निगम अधिकारियों के साथ ही डीएम से भी बात की। इस दौरान एनओसी का मुद्दा उठने पर मुख्य सचिव ने इस तरह से डिजाइन बनाने के लिए कहा ताकि एनओसी की अड़चन ही न रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed