{"_id":"69de12548a30e518fb02077b","slug":"laying-of-png-pipeline-begins-from-adm-compound-in-bareilly-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एडीएम कंपाउंड से पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू, एलपीजी मुक्त होंगी प्रशासनिक कॉलोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एडीएम कंपाउंड से पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू, एलपीजी मुक्त होंगी प्रशासनिक कॉलोनियां
Tue, 14 Apr 2026 03:41 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:41 PM IST
सार
बरेली के एडीएम कंपाउंड में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का काम मंगलवार को शुरू हो गया। डीएम ने फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि पुलिस लाइन, जजेस कॉलोनी और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में भी जल्द पीएनजी पाइपलाइन का विस्तार किया जाए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अविनाश सिंह व अन्य अफसर ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली शहर की कॉलोनियों को एलपीजी मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार को एडीएम कंपाउंड से पीएनजी पाइपलाइन विस्तार का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने फीता काटकर कार्य का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) द्वारा एडीएम कंपाउंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार कार्य शुरू किया गया। इस पहल से सरकारी आवासों में रह रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित, सुगम और निरंतर गैस आपूर्ति मिल सकेगी, साथ ही एलपीजी सिलिंडरों पर निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन
इन कॉलोनियों में बिछेगी पीएनजी पाइप लाइन
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसी प्रकार योजनाबद्ध तरीके से पुलिस लाइन, जजेस कॉलोनी और राजेंद्र नगर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में भी जल्द पीएनजी पाइपलाइन का विस्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे शहर में एलपीजी का दबाव कम होगा और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीयूजीएल के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बटन दबाकर जिला पूर्ति अधिकारी सहित तीन उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन भी जारी किए। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पूर्णिमा सिंह, संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देशदीपक, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, आशीष कुमार सहित सीयूजीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।