{"_id":"65eb73732f5d80227e0f0726","slug":"layers-of-fake-receipt-case-will-be-revealed-with-the-help-of-it-expertlayers-of-fake-receipt-case-will-be-revealed-with-the-help-of-it-expert-bareilly-news-c-4-noi1138-359555-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आईटी विशेषज्ञ की सहायता से खुलेंगी फर्जी रसीद प्रकरण की परतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आईटी विशेषज्ञ की सहायता से खुलेंगी फर्जी रसीद प्रकरण की परतें
Sat, 09 Mar 2024 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में फर्जी रसीद प्रकरण में शनिवार को विश्वविद्यालय को अग्रसारित फॉर्म की गिनती की जाएगी। विश्वविद्यालय से डाटा प्राप्त होने के बाद उनका मिलान किया जाएगा। इसके बाद कैफे से अग्रसारित किए गए फॉर्म की संख्या सामने आ सकेगी। मामले की जांच के लिए कॉलेज आईटी विशेषज्ञों की भी सहायता लेगा।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की व्यक्तिगत परीक्षाओं आवेदन पत्रों को कॉलेज की लॉगिन आईडी का इस्तेमाल कर कैफे से अग्रसारित करने वाले युवक का नाम फर्जी रसीद के साथ पकड़े गए छात्र ने बताया था। इस मामले में छात्र को किशोर सदन भेजा गया है। वहीं, उसने जिस युवक का नाम लिया है, पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकी है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया, शनिवार को प्राचार्य कार्यालय में बैठक होगी। इसमें आगे की योजना बनाई जाएगी। तकनीकी मामला होने के कारण बैैठक में आईटी विशेषज्ञ को भी बुलाया गया है। अभी तक के मिलान में 250 फॉर्म की पुष्टि होने की बात कही जा रही है।