फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lawyers abstaining from judicial work for the second day, will remain on strike even today

Bareilly News: दूसरे दिन भी न्यायिक कार्यों से विरत रहे वकील, आज भी हड़ताल पर रहेंगे

Sat, 07 Sep 2024 06:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Lawyers abstaining from judicial work for the second day, will remain on strike even today
कासगंज में महिला अधिवक्ता की अपहरण के बाद हत्या के विरोध में ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकील शुक्रवार को भी न्यायिक कार्यों से विरत रहे। कासगंज में अपहरण के बाद महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बरेली बार एसोसिएशन ने शनिवार को भी हड़ताल का ऐलान किया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को वकीलों ने चौकी चौराहे पर मानव शृंखला बनाई थी।
कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर मंगलवार को दोपहर दीवानी परिसर से लापता हो गई थीं। बुधवार को सहावर में नहर किनारे उनका शव मिला था। अपहरण और हत्या के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से वकीलों में उबाल है। शुक्रवार को कोर्ट खुलने के बाद बार एसोसिएशन की बैठक में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद बार अध्यक्ष मनोज कुमार हरित, सचिव वीरेंद्र प्रसाद ध्यानी आदि के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने ज्ञापन दिया। संयुक्त सचिव प्रशासन मोहम्मद नसीम सैफी ने बताया कि शनिवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि शनिवार को यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed