{"_id":"5d6f48038ebc3e93b65d3b57","slug":"lawyer-commits-suicide-after-calling-bareilly-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में पुलिस को फोन करने के बाद वकील ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में पुलिस को फोन करने के बाद वकील ने खुद को गोली से उड़ाया
Wed, 04 Sep 2019 10:43 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 04 Sep 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर है। सुभाष नगर थाने के मणिनाथ की यादव गली में रहने वाले एडवोकेट शरद यादव ने बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने घटना को बुधवार सुबह अपने घर में अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि खुद को गोली मारने से पहले उन्होंने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि वह अपनी जान देने जा रहे हैं।
पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले उन्होंने खुद को गोली मार ली। फिलहाल पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। आत्महत्या की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।