{"_id":"58b99eb94f1c1bec45830b6f","slug":"law-are-now-practical-how-will-the-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ के अब हो रहे प्रैक्टीकल, कब आएंगे रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉ के अब हो रहे प्रैक्टीकल, कब आएंगे रिजल्ट
बरेली।
Updated Sat, 04 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परिणाम अभी से ही अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ने लगे हैं। एलएलबी का आलम यह है कि अब उनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो सकी है। दूसरी ओर कॉलेजों ने अगले सेमेस्टर की कक्षाएं भी शुरू कर दी। यही हाल बीबीए और बीसीए के परिणाम का है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के चलते फंसा रिजल्ट अब भी जारी नहीं हो सका। जबकि परीक्षाएं समाप्त हुए करीब दो माह हो चुके हैं।
बीबीए और बीसीए के परिणाम प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक न मिलने के कारण रोक दिए गए। कॉलेजों ने प्रैक्टीकल मनमाने ढंग से कराए। इस कारण परिणाम अटक गया। विश्वविद्यालय अब भी परिणाम जारी करने की स्थिति में नहीं है। यही हाल एलएलबी का है जिसकी अब प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जा रही है जबकि परीक्षाएं समाप्त हुए दो माह से ज्यादा वक्त हो गया है। सहायक कुलसचिव वीके मौर्या ने बताया कि एलएलबी की प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक नहीं आए हैं इसलिए थोड़ा विलंब हो रहा है। सभी के परिणाम जल्द जारी करने की कोशिश की जा रही है।