फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Last rites of former minister Dr. Dinesh Johri were performed in Bareilly

बरेली: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी, बेटे राहुल ने नम आंखों से दी मुखाग्नि

Sat, 23 Sep 2023 02:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 02:52 PM IST
सार

बरेली शहर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक व कल्याण सिंह सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. दिनेश जौहरी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। वे 84 वर्ष के थे। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। 

विज्ञापन
Last rites of former minister Dr. Dinesh Johri were performed in Bareilly
डॉक्टर दिनेश जौहरी की चिता को मुखाग्नि देते राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। सिटी श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे राहुल जौहरी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान भाजपा राज्यमंत्री, सांसद, विधायक, मेयर कई नेता और कार्यकर्ता उन्हें श्रद्वांजलि देने श्मशान घाट पहुंचे।

विज्ञापन


प्रेमनगर स्थित उनके आवास से सुबह करीब आठ बजे सांसद संतोष गंगवार, वसीम बरेलवी, मेयर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, जिला प्रवक्ता अंकित माहेश्वरी, समेत अन्य नेता उनके आवास पर पहुंचे। 

विज्ञापन

अंतिम यात्रा में शामिल हुए शहर के लोग 

पार्टी झंडा उनके पार्थिव शरीर पर रखा। इसके बाद करीब 8:30 बजे उनकी अंतिम यात्रा सिटी श्मशान भूमि के लिए निकली। यात्रा में भाजपा नेताओं के साथ समाजसेवा संस्थाओं के लोगों के साथ शहर के लोग भी शामिल हुए। बेटे राहुल जौहरी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: बरेली में तैनात सिपाही कर रहा था स्मैक तस्करी, दो छात्रों के साथ उत्तराखंड के लालकुआं में गिरफ्तार


बता दें कि शुक्रवार की सुबह करीब सवा सात बजे आवास पर ही 84 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। वह भाजपा के पहले शहर अध्यक्ष रहे और 1985 में पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद 1989 में उन्होंने चुनाव जीता फिर 1991 में चुनाव जीतकर कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने।

1985 में जीता था पहला चुनाव 

डॉ. दिनेश जौहरी 1985 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। वर्ष 1991 में कल्याण सिंह की सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। उनके बेटे राहुल जौहरी बीसीसीआई में सीईओ के पद पर रहे चुके हैं। डॉ. जौहरी फिलहाल पिछले 25 वर्षों से सक्रिय राजनीति में नहीं थे, मगर राजनीतिक गतिविधियों पर नजर बराबर रखते थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed