फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Last date of admission tomorrow...Masters seats will remain vacant

Bareilly News: प्रवेश की अंतिम तिथि कल... खाली रह जाएंगी परास्नातक की सीटें

Sat, 23 Sep 2023 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 23 Sep 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Last date of admission tomorrow...Masters seats will remain vacant
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में चल रही परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया में अभी कई सीटें खाली हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि रविवार को है। सभी सीट पर प्रवेश के लिए पंजीकरण का मौका देने और प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग विद्यार्थियों ने की है।
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कुलसचिव अजय कृष्ण से मुलाकात की। छात्र नेता रवि पंडित का कहना था कि परिणाम जारी होने में हुई देरी से कई विद्यार्थियों ने पोर्टल पर पंजीकरण या जिन्होंने पंजीकरण कराया वह कॉलेजों में आवेदन से वंचित हैं। वहीं, अंतिम समय में पोर्टल हैंग होने से भी परेशानी रही। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए मौका देने की मांग की। कुलसचिव ने आगे तिथि बढ़ाने पर विचार करने को कहा। वहीं, छात्र नेताओं ने आगे तिथि न बढ़ने पर कई विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात कही। छात्र नेता का आरोप है कि विश्वविद्यालय के अधिकारी निजी कॉलेेजों के संपर्क में हैं, लिहाजा, प्रवेश की तिथि नहीं बढ़ा रहे। ज्यादातर विद्यार्थी आर्थिक कमजोर वर्ग से हैं।
विज्ञापन

-
बरेली कॉलेज के सभी पाठ्यक्रम में सीटें रिक्त
बरेली। बरेली कॉलेज में चल रही परास्नातक प्रक्रिया में अभी किसी भी पाठ्यक्रम में सीट फुल नहीं हुई है। मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा के मुताबिक विश्वविद्यालय के दिशानिर्देश के तहत प्रवेश की अंतिम तिथि 24 सितंबर है। तब तक प्रवेश प्रक्रिया पूरा करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के
पाठ्यक्रम सीटें प्रवेश
हिंदी 80 12
अंग्रेजी 160 32
संस्कृत 80 08
उर्दू 80 41
दर्शनशास्त्र 80 03
इतिहास 160 41
राजनीति शास्त्र 80 21
समाजशास्त्र 160 28
ड्राइंग पेंटिंग 25 07
गणित 80 25
सैन्य अध्ययन 20 01
भौतिक शास्त्र 30 07
रसायन शास्त्र 50 24
प्राणीशास्त्र 22 09
वनस्पतिशास्त्र 20 06
सांख्यिकी 25 01
सैन्य अध्ययन 40 01
गणित 120 25
--
पर्यावरण विज्ञान विषय में सीधे ले सकेंगे प्रवेश
बरेली। बरेली कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग में परास्नातक के एमएससी में 12 सीटें खाली हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. एपी सिंह के मुताबिक विद्यार्थी जिनका प्रवेश कॉलेज के एमएससी प्राणी विज्ञान/वनस्पति विज्ञान/रसायन विज्ञान/भौतिक विज्ञान/गणित में नहीं हुआ है, वे पर्यावरण विज्ञान विषय में सीधे प्रवेश ले सकते हैं। विषय संबंधी जानकारी और प्रवेश के लिए 23 सितंबर शनिवार को विभाग में संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed