फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Landlord shot dead for rent, condition critical

किराए का तकादा किया तो दबंग ने मकान मालिक की पत्नी को मारी गोली

Sat, 25 Jul 2020 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Landlord shot dead for rent, condition critical
जख्मी महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार, खुद को बताता था विकास दुबे का भाई

विज्ञापन
बरेली। हरूनगला में एक दबंग ऑटो ड्राइवर ने किराया मांगने पर मकान मालकिन को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दबंग कई महीनों ने बिना किराया दिए ही रह रहा है। किराया मांगने पर वह खुद को कानपुर वाले विकास दुबे का भाई बताकर मकान मालिक को धमकाता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया है।
बारादरी क्षेत्र में हरूनगला की सरस्वती बिहार कॉलोनी निवासी राजमिस्त्री बालकराम ने बताया कि शुक्रवार को वह काम पर गए थे। शाम को एक परिचित ने उन्हें पत्नी 36 वर्षीय सुषमा देवी को गोली लगने की सूचना दी। वह तुरंत घर पहुंचे लेकिन तब तक आसपास के लोगों ने पत्नी को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। बारादरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बालकराम ने बताया कि जगतपुर चौराहे के पास रहने वाला टेंपो चालक अवधेश करीब नौ महीने से उनके मकान में किराये पर रह रहा है, लेकिन चार-पांच महीने से उसने किराया देना बंद कर दिया। तकाजा करने पर वह खुद को कानपुर वाले विकास दुबे का भाई बताकर धमकाता था। शुक्रवार को पत्नी सुषमा ने अवधेश किराया मांगा तो वह बौखला गया और उनकी कनपटी पर तमंचा रखकर फायर कर दिया। गोली उनके गाल में लगी।
विज्ञापन

बेटा बोला- मम्मी ने तो पैर भी छुए

बालकराम के घर पहुंचे चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बालकराम के बच्चों से घटना के बारे में पूछा। बालकराम के बेटे ने बताया कि जब अंकल ने तमंचा निकाला तो मम्मी ने उनके पैर भी छुए, लेकिन वह नहीं माने और गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed