फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Project started: Looking for land to build a river front on Nakatiya river

परियोजना शुरू : नकटिया नदी पर रीवर फ्रंट बनाने को जमीन की तलाश

Fri, 03 Sep 2021 04:38 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो,
अमर उजाला ब्यूरो, Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 03 Sep 2021 04:38 PM IST
सार

बरेली विकास प्राधिकरण नकटिया नदी के डोहरा और लखनऊ रोड स्थित पुलों के पास रिवर फ्रंट विकसित करेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत नदी के किनारे पिकनिक स्पॉट विकसित करने के साथ ही वहां सीमेंट की बेंच आदि लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
Project started: Looking for land to build a river front on Nakatiya river
पुल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

 बरेली विकास प्राधिकरण नकटिया नदी के डोहरा और लखनऊ रोड स्थित पुलों के पास रिवर फ्रंट विकसित करेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत नदी के किनारे पिकनिक स्पॉट विकसित करने के साथ ही वहां सीमेंट की बेंच आदि लगाई जाएंगी। डीएम ने बीडीए उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त के साथ बृहस्पतिवार को मौका मुआयना कर परियोजना शुरू करने की संभावनाओं को देखा।
विज्ञापन


रिवर फ्रंट बनाने की योजना
नकटिया नदी अभी काफी बदहाल स्थिति में है। नदी का अस्तित्व बचाने के लिए बीडीए ने डोहरा और लखनऊ रोड के साथ ही एग्जीक्यूटिव क्लब के नजदीक स्थित पुलों के पास रिवर फ्रंट बनाने की योजना तैयार की है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि निरीक्षण में जमीन देखी गई है। एसडीएम से सरकारी जमीन के अभिलेख मांगे गए हैं।
विज्ञापन


डिजाइन जल्द तैयार किया जाएगा

जमीन पर्याप्त होगी तभी रिवर फ्रं ट का विकास किया जाएगा। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट का अभी शुरूआती मुआयना हुआ है। इस पर कितना खर्च आएगा और इसका सौंदर्यीकरण किस तरह किया जा सकेगा, इसका एस्टीमेट और डिजाइन जल्द तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed