फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Land rates uniform from Shyamganj to Gangapur; objections can be submitted until August 17.

Bareilly News: श्यामगंज से गंगापुर तक जमीन की दरें बराबर, 17 अगस्त तक दे सकते हैं आपत्ति

Sat, 15 Aug 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 15 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Land rates uniform from Shyamganj to Gangapur; objections can be submitted until August 17.
बरेली। जिला प्रशासन ने पिछले साल की तुलना में सर्किल रेट में महत्वपूर्ण बदलाव प्रस्तावित किए हैं। शहर के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में जमीन की सरकारी कीमतों में वृद्धि की गई है। नई बस्ती, नरकुलागंज, श्यामगंज और गंगापुर में व्यावसायिक भूमि का रेट एक समान 98 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रस्तावित है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जहां जमीन की खरीद-फरोख्त अधिक है, वहां दरों में इजाफा किया गया है। जिला प्रशासन ने 17 अगस्त तक आपत्ति मांगी है।
विज्ञापन




मूर्ति नर्सिंग होम यानी नई बस्ती से गंगापुर चौराहे होते हुए श्यामगंज आने वाले मार्ग पर दरों में समानता लाई गई है। पिछले वर्ष नई बस्ती में व्यावसायिक जमीन का रेट 82 हजार, नरकुलागंज में 81 हजार, श्यामगंज में 97,500 और गंगापुर में 82 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर था। प्रस्तावित दर में नई बस्ती में करीब 19 फीसदी, नरकुलागंज में 20 फीसदी, श्यामगंज में करीब दो फीसदी और गंगापुर में 19 फीसदी वृद्धि की गई है। अब चारों क्षेत्रों के लिए 98 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर का प्रस्ताव है। गांधी उद्यान से श्यामगंज चौराहे तक कस्बा हाफिजपुर, सेहमल खेड़ा और फाल्तुनगंज में व्यावसायिक दर 1.01 लाख से बढ़ाकर 1.21 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दी गई है। रामपुर बाग में भी 1.10 लाख से बढ़ाकर 1.32 लाख रुपये किया गया है।
विज्ञापन




.................



पीलीभीत बाइपास पर भी बढ़ी दरें
सेटेलाइट बस अड्डे से बीसलपुर चौराहे तक पीलीभीत बाइपास रोड पर अकृषक भूमि की दर 48 हजार से बढ़ाकर 57 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की गई है। नवादा शेखान, जगतपुर, लाला बेगम और कस्बा हाफिजपुर क्षेत्र में व्यावसायिक भूमि का रेट 89 हजार से बढ़ाकर 1.06 लाख रुपये प्रस्तावित किया गया है। दोनों श्रेणियों में करीब 18 फीसदी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




..................



सिविल लाइंस और नावल्टी में 20 फीसदी वृद्धि
सिविल लाइंस में अयूब चौराहे से हनुमान मंदिर होते हुए नावल्टी चौराहे तक व्यावसायिक दर 1,18,500 से बढ़ाकर 1.42 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दी गई है। नावल्टी से घंटाघर-कुतुबखाना और अयूब खां से चौपुला चौराहे तक भी यही दर प्रस्तावित है। इस दायरे में आजमनगर, मकरंदपुर सरकार, नौमहला, सिविल लाइंस और बिहारीपुर क्षेत्र आते हैं।



..................



जनकपुरी, एकता नगर और प्रेमनगर में भी दाम बढ़े
जनकपुरी में आवासीय जमीन की दरों में करीब 15 फीसदी वृद्धि की गई है। छह मीटर चौड़े मार्ग पर दर 43 हजार से बढ़ाकर 50 हजार, नौ मीटर पर 44 हजार से 51 हजार और नौ मीटर से अधिक चौड़े रास्ते पर 45 हजार से 52 हजार रुपये प्रस्तावित हैं। व्यावसायिक दर 65,500 से बढ़ाकर 73 हजार रुपये की गई है। एकता नगर में छह मीटर मार्ग पर आवासीय दर 39 हजार से बढ़ाकर 47 हजार, नौ मीटर पर 41 से 49 हजार और नौ मीटर से अधिक पर 43 से 51 हजार रुपये की गई है। व्यावसायिक रेट 69 हजार से 79 हजार रुपये हो गया है। प्रेमनगर में भी आवासीय दरें 42 से 50 हजार और 46 से 54 हजार रुपये तक बढ़ाई गई हैं, जबकि व्यावसायिक रेट 69 हजार से 79 हजार रुपये प्रस्तावित है। गांधीनगर में आवासीय दरें 37 से 43 हजार, 38 से 44 हजार और 39 से 45 हजार रुपये तक पहुंच गई हैं। व्यावसायिक दर 63 हजार से बढ़ाकर 72 हजार रुपये की गई है।




जिला प्रशासन ने 11 अगस्त को प्रस्तावित सर्किल रेट जारी कर 17 अगस्त तक आपत्ति मांगी गई है। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम दरों का प्रकाशन 25 अगस्त को किया जाएगा। - पूनम सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed