{"_id":"69544414adfbf3389407d66b","slug":"land-owners-of-chaubari-mustkil-will-get-compensation-soonland-owners-of-chaubari-mustkil-will-get-compensation-soon-bareilly-news-c-4-vns1074-796623-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चौबारी मुस्तकिल के भू-स्वामियों को जल्द मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चौबारी मुस्तकिल के भू-स्वामियों को जल्द मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन
बरेली। मथुरा-बरेली हाईवे के बरेली-बदायूं सेक्शन के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित गांव चौबारी मुस्तकिल के भू-स्वामियों को जल्द ही मुआवजा मिलना शुरू होगा। इसके लिए विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय ने कार्रवाई तेज कर दी है।
भू-स्वामियों की जमीन के अंश प्रमाणपत्र एवं भुगतान प्रपत्र उपलब्ध कराने के संबंध में तहसीलदार सदर को निर्देश जारी किए गए हैं। संबंधित प्रपत्र मिलने और जमीन के अंश निर्धारण के उपरांत अधिग्रहण से प्रभावित भू-स्वामियों को मुआवजा वितरित किया जाएगा। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देश दीपक सिंह ने भू-स्वामियों को मुआवजा बांटने के संबंध में तहसीलदार सदर से 10 बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी हैं।
विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी की तरफ से मांगी गई सूचनाओं में भूलेख कार्यालय से प्रमाणित उद्धरण खतौनी, सीएच-41 व 45 की सत्यापित प्रति, संबंधित भू-स्वामी का बैंक खाता, जमीन का अंश निर्धारण प्रमाणपत्र आदि दस्तावेज शामिल हैं। संवाद