{"_id":"6825096aee1dd96c3807a63f","slug":"land-mafia-is-rampant-in-izzatnagar-baradari-kotwali-is-infamous-for-vehicle-theft-bareilly-news-c-4-bly1034-640008-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इज्जतनगर में भूमाफिया बेलगाम, बारादरी-कोतवाली वाहन चोरी के लिए बदनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इज्जतनगर में भूमाफिया बेलगाम, बारादरी-कोतवाली वाहन चोरी के लिए बदनाम
विज्ञापन
बरेली। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अपराध की तासीर भी जुदा है। इज्जतनगर में भूमाफिया बेलगाम हैं तो बारादरी में बीते साल छह हत्याएं हुईं। इज्जतनगर, मीरगंज, फरीदपुर, बिथरी चैनपुर में पांच-पांच हत्याएं हुईं। कोतवाली, प्रेमनगर, देवरनियां, क्योलड़िया और नवाबगंज क्षेत्र में एक भी हत्याकांड नहीं हुआ। बारादरी और कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरी के मामलों में भी तेजी से इजाफा हुआ। इज्जतनगर थाना क्षेत्र से भी वाहन उठे।
पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 में कोतवाली क्षेत्र से 136, बारादरी से 120 और इज्जतनगर से 71 वाहन चोरी हुए। जबकि, वर्ष 2023 में कोतवाली क्षेत्र से 82, बारादरी से 118 और इज्जतनगर से 68 वाहन चोरी हुए थे। वर्ष 2022 में बारादरी में 112 तो कोतवाली में वाहन चोरी के 75 मामले दर्ज हुए थे। देहात के थाना क्षेत्रों से भी वाहन चोरी हो रहे हैं, पर शहर के मुकाबले यह संख्या कम है।
पुलिस विभाग के आंकड़े बताते हैं कि ऑटोलिफ्टर ग्रामीण इलाकों में वाहन चोरी करने से कतराते हैं। वहां घेराव व पिटाई का खतरा ज्यादा रहता है। वर्ष 2022 में क्योलड़िया थाने में वाहन चोरी का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया। शीशगढ़ और देवरनिया में केवल दो-दो मामले ही दर्ज हुए। वर्ष 2023 में बिशारतगंज में वाहन चोरी का एक मामला दर्ज हुआ। क्योलड़िया व शीशगढ़ में दो-दो व भुता और अलीगंज में पांच-पांच मामले दर्ज हुए। वर्ष 2024 में सिरौली व क्योलड़िया में वाहन चोरी के एक-एक मामले दर्ज किए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
भोजीपुरा में नकबजनी व पशु तस्करी
वर्ष 2024 में भोजीपुरा में नकबजनी के सर्वाधिक 16 मामले दर्ज हुए। आंवला और हाफिजगंज में 15-15 घटनाएं हुईं। बहेड़ी में सबसे कम एक, अलीगंज और क्योलड़िया में दो-दो मामले दर्ज हुए। पिछले साल भोजीपुरा में पशु तस्करी के 11, बिथरी में छह, हाफिजगंज में चार मामले दर्ज हुए। कोतवाली, प्रेमनगर, सुभाषनगर, सीबीगंज और मीरगंज में ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
जमीन की कीमत के साथ बढ़े लफड़े
इज्जतनगर और बारादरी क्षेत्र में जमीन की कीमतों ने आसमान छू लिया है। इसलिए भूमाफिया और जालसाज इन्हीं क्षेत्रों में ज्यादा सक्रिय रहते हैं। यहां जालसाज फर्जी बैनामों से जमीन, मकान कब्जाने की कोशिश करते हैं। ऐसे मामलों में पुलिस की संलिप्तता और लापरवाही सामने आ चुकी है। पिछले साल बेशकीमती भूखंड को लेकर पीलीभीत बाइपास पर हुआ गोलीकांड देशभर में चर्चित रहा। इसमें इज्जतनगर थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित हुए थे। इस साल बारादरी पुलिस ने चकबंदी लेखपाल सावन कुमार से मिलीभगत कर ली। इस वजह से बारादरी इंस्पेक्टर रहे सुनील कुमार, सेटेलाइट चौकी इंचार्ज समेत तीन को कुर्सी गंवानी पड़ी।
क्षेत्रवार रणनीति बनाकर काम कर रही पुलिस
पुलिस अपराध और अपराधियों के सफाए में लगी है। हर क्षेत्र में अपराध का तरीका बदला होता हैं। पुलिस भी उसी के मुताबिक रणनीति बदलती है। क्षेत्रवार अपराध की प्रवृत्ति के मुताबिक सक्षम थाना प्रभारी व टीम की तैनाती, थानों-चौकी पर संख्याबल, हथियारों व संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है। वाहन चोरों व तस्करों के खिलाफ इन दिनों अभियान जारी है। - अनुराग आर्य, एसएसपी