{"_id":"572a4f604f1c1bdf795cd91e","slug":"land-donated-to-the-school-by-a-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के लिए दान कर दी एक परिवार ने जमीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के लिए दान कर दी एक परिवार ने जमीन
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 05 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के लिए रिश्तों में जहां कत्ल की खबरें सुर्खियां बन रही हों ऐसे में भूड़ा वसंतपुर का एक परिवार मिसाल बना है। परिवार ने राजकीय हाईस्कूल को जमीन दान दे दी है। सुरेंद्र सिंह के परिवार का सपना गांव के बच्चों को शिक्षित करने का है।
आंवला तहसील के गांव भूड़ा वसंतपुर के कृष्णपाल सिंह के बेटे सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, अतेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह की पत्नी कांती देवी, इंद्रपाल सिंह की पत्नी मुन्नी देवी ने 962 वर्ग मीटर की जमीन राजकीय हाईस्कूल को दान दे दी है। इस परिवार ने बाकायदा विद्यालय के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री भी करा दी है। रजिस्ट्री कराकर बुधवार को डीआईओएस गजेंद्र सिंह को सौंपी। पूरा परिवार किसान है। देवेंद्र सिंह ने बताया कि यह जमीन लगभग आठ लाख रुपये की है। उन्होंने बताया कि गांव के पांच किलोमीटर तक कोई आठवीं से ऊपर विद्यालय नहीं है। जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने के बाद बच्चों को आगे की शिक्षा नहीं मिल पाती है, इसलिए वह चाहते हैं कि उनकी जमीन पर यह विद्यालय बने। यह परिवार अपने पिता के नाम से विद्यालय बनवाना चाहता था। राजकीय हाईस्कूल किसी के नाम पर नहीं बन सकता, इसलिए शिलापट्ट पर पूरे परिवार का नाम लिखवाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी ये जान सकें कि उनके गांव के एक परिवार उनकी शिक्षा के लिए इतना बड़ा योगदान दिया है। देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके परिवार में कोई भी इंटरमीडिएट के आगे नहीं पढ़ा है। हालांकि, अब नई पीढ़ी जरूरत उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए आगे जा रही है, लेकिन वह खुद बाहर न आने की वजह से आगे नहीं पढ़ पाए। आगे न पढ़ पाने का इस परिवार को बहुत मलाल है। इसकी वजह से ही उन्होंने गांव के बच्चों की शिक्षा के लिए जमीन दान दे दी।
राजकीय हाईस्कूल के ग्राम ने कम दी थी जमीन
बरेली। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम सभा के लिए राजकीय हाईस्कूल ने जमीन दी थी, लेकिन वह 50 वर्ग मीटर कम थी, इसकी वजह से नक्शे के हिसाब से विद्यालय का निर्माण नहीं हो पा रहा था। अब इस परिवार के जमीन दान देने के बाद विद्यालय का निर्माण शुरू होगा। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने जमीन दान देने के लिए पूरे परिवार का आभार जताया है।