फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Land

अपनी जमीनें नहीं बचा पा रहे, जनता की कैसे बचाएंगे

Mon, 12 Aug 2019 06:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Land
बरेली। जनता अपनी जमीनें माफिया के चंगुल से बचाने के लिए शासन-प्रशासन की शरण लेती है, लेकिन यहां सिस्टम अपनी जमीनों से अवैध कब्जे नहीं छुड़ा पा रहा है। ऐसे में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स, एंटी भू माफिया पोर्टल जैसे सरकार और शासन के दावे बेमानी नजर आ रहे हैं। जिले में करीब 17 सौ लोगों ने विभिन्न विभागों की सरकारी जमीनें कब्जा कर रखी हैं। जानकारी में होने के बावजूद सरकारी विभाग इन जमीनों से कब्जा हटवाना तो दूर अवैध कब्जा करने वालों पर रिपोर्ट तक नहीं दर्ज करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों एंटी भू माफिया टास्क फोर्स की जिला स्तरीय बैठक हुई थी। बैठक में वन विभाग, नगर निगम समेत सभी नगरीय निकाय, लोक निर्माण विभाग, नलकूप खंड, नहर खंड, बरेली विकास प्राधिकरण, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, जिला पंचायत और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हुए थे। सभी विभागों ने इस दौरान अपनी जमीनों पर अवैध कब्जा, कब्जा करने वालों की संख्या और उन पर अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। जिले भर में इन विभागों की शहर से लेकर देहात तक करोड़ों रुपये की 26.478 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जे की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बताया गया कि 1714 लोगों ने यह कब्जा कर रखा है, जिनमें से 58 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। इस रिपोर्ट से साबित होता है कि सरकारी विभाग अपनी जमीनें ही अवैध कब्जेदारों से नहीं छुड़वा पा रहा तो आम जनता की शिकायतों का भला कैसे हल कर पाएंगे।
विज्ञापन


शहर में 17 लोगों ने कब्जाई नहर
रिपोर्ट में स्पष्ट जिक्र किया गया है कि शहरी क्षेत्र में 3.329 हेक्टेयर जमीन पर नहर पर कब्जा किया गया है। कब्जा करने वाले 17 लोग हैं, जिन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग जमीन कब्जेदार रिपोर्ट
नगर निगम 10.076 99 09
नगर निकाय 9.638 181 49
पीब्डल्यूडी 3.435 1417 00
नहर खंड 3.329 17 00
(जमीन हेक्टेयर में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed