फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lalkuan-Kishanganj, Katihar-Amritsar special trains will pass through Bareilly.

Bareilly News: बरेली होकर गुजरेंगी लालकुआं-किशनगंज, कटिहार-अमृतसर विशेष गाड़ियां

Wed, 11 Feb 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Lalkuan-Kishanganj, Katihar-Amritsar special trains will pass through Bareilly.
एक-एक फेरे के लिए सहारनपुर-लखनऊ के बीच विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी
विज्ञापन

बरेली। रेलवे ने होली के मद्देनजर विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी करना शुरू कर दिया है। लालकुआं-किशनगंज और कटिहार-अमृतसर विशेष गाड़ी बरेली होकर गुजरेंगी। इसके अलावा राधा स्वामी सत्संग के मद्देनजर भी रेलवे लखनऊ-सहारनपुर के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा।
इस बार होली चार मार्च को है। इसके चलते बरेली होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। ज्यादातर गाड़ियों में मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह सीटें फुल होने के कारण टिकट बुकिंग बंद हो गई है। ऐसे में रेलवे ने लंबी दूरी की विशेष गाड़ियों की समय सारिणी घोषित करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

05736 कटिहार-अमृतसर विशेष गाड़ी 18 फरवरी से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को कटिहार से रात नौ बजे चलने के बाद बरेली होते हुए शुक्रवार को सुबह 9:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 05735 अमृतसर-कटिहार विशेष गाड़ी 20 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 1:25 बजे अमृतसर से चलने के बाद अगले दिन रात 11:45 बजे कटिहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

05741-42 किशनगंज-लालकुआं विशेष गाड़ी भी बरेली होते हुए गुजरेगी। इसके अलावा राधा स्वामी सत्संग के मद्देनजर 04552 सहारनपुर-लखनऊ विशेष गाड़ी 24 फरवरी को सहारनपुर से रात 9:30 बजे चलने के बाद रात 2:17 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 6:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04551 लखनऊ-सहारनपुर विशेष गाड़ी एक मार्च को लखनऊ से रात नौ बजे चलने के बाद 1:10 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह सात बजे सहारनपुर पहुंचेगी। संवाद
---
लालकुआं-राजकोट के बीच विशेष ट्रेन एक मार्च से

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल लालकुआं-राजकोट के बीच विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन करेगा। मंगलवार को इस गाड़ी की समय सारिणी जारी कर दी गई।
सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक गाड़ी एक से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे चलने के बाद 1:52 बजे भोजीपुरा, 2:14 बजे इज्जतनगर, 2:33 बजे बरेली सिटी और दोपहर 2:48 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यह गाड़ी 3:33 बजे बदायूं और अगले दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी।

05046 राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक गाड़ी दो से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात 10:30 बजे चलने के बाद अगले दिन रात 1:55 बजे बदायूं, 2:53 बजे बरेली जंक्शन, 3:15 बजे बरेली सिटी, 3:35 बजे इज्जत नगर, 3:50 बजे भोजीपुरा आएगी और सुबह 5:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed