फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lalfatak Overbridge: Setu Nigam officials met commandant, preparing to start work on work permit

लालफाटक ओवरब्रिजः कमांडेंट से मिले सेतु निगम के अफसर, वर्क परमिशन पर काम शुरू कराने की तैयारी

Fri, 28 Feb 2020 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lalfatak Overbridge: Setu Nigam officials met commandant, preparing to start work on work permit
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला, बरेली

रक्षा मंत्रालय को संशोधित प्रस्ताव भेजने से पहले स्थानीय अफसरों को दिखाया प्रपोजल

विज्ञापन
बरेली। लालफाटक ओवरब्रिज के लिए कैंट एरिया में भूमि अधिग्रहण के संशोधित प्रस्ताव को सेतु निगम और तहसील प्रशासन ने मिलकर तैयार किया है। सेतु निगम के अधिकारियों ने इस प्रस्ताव के साथ सेना के कमांडेंट से मिलकर प्रपोजल में जो थोड़ी-बहुत खामियां थी, उन्हें दुरुस्त करा दिया गया है। अब इसे जल्द ही रक्षा मंत्रालय भेजने की तैयारी है। अधिकारियों का कहना है कि सेना अगर एनओसी मिलने तक वर्क परमिशन दे देगी तो जल्द ही कैंट में निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
कमिश्नर रणवीर प्रसाद के कुछ हफ्ते पहले इस ओवरब्रिज के निरीक्षण करने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आई है। एडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह और तहसीलदार आशुतोष गुप्ता ने राजस्व टीम के साथ कैंट में भूमि अधिग्रहण का सर्वे फिर से कराया तो ओवरब्रिज बनाने के लिए 6500 वर्गमीटर की जगह केवल 2800 वर्गमीटर भूमि अधिग्रहण की जरूरत बताई गई है। तहसील प्रशासन ने कैंट की इस जमीन के बदले दूसरी भूमि देने के लिए मोहनपुर ठिरिया में करीब 3600 वर्गमीटर सरकारी जमीन को चिह्नित भी कर लिया है। सेतु निगम और प्रशासन कैंट में एनओसी के बदले दूसरी भूमि और सात करोड़ का बजट दोनों का विकल्प तैयार किया है। इस संशोधित प्रस्ताव को लेकर सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक वीके सेन ने सेना के कमांडेंट से मुलाकात की है। कमांडेंट ने प्रस्ताव में कुछ सुधार करने के सुझाव भी दिए। उन्हें भी ठीक कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि रक्षा मंत्रालय में प्रस्ताव जाने के बाद उसमें खामियां या आपत्तियों निकलने की गुंजाइश न के बराबर ही रहे। अधिकारियों का कहना है कि एनओसी मिलने में विलंब लग सकता है। इसलिए वर्क परमिशन लेकर भी कैंट एरिया में काम शुरू कराए की तैयारी है। कमिश्नर रणवीर प्रसाद का कहना है कि लालफाटक ओवरब्रिज मे जो अड़चन आ रही हैं, उनका निस्तारण जल्द होना है। कोशिश है कि कैंट में भूमि अधिग्रहण का मामला जल्द सुलझ जाए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने रेलवे के अफसरों को बुलाया

लालफाटक पर दोनों क्रासिंग पर रेलवे को अपने हिस्से का ओवरब्रिज पूरा करना है। ट्रैफिक डायवर्जन के लिए दोनों क्रासिंग के पास अस्थायी रोड का निर्माण जल्द पूरा होने वाला है। मिट्टी का पटान अंतिम चरण में है। उस पर कोलतार की रोड भी जल्द पड़ जाएगी। इसके बार रेलवे को ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से पूरा कराने के लिए कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने शुक्रवार को रेलवे के अधिकारियों को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed