फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lalfatak Overbridge: Letter sent to the Ministry of Defense for land acquisition is missing

लालफाटक ओवरब्रिजः भूमि अधिग्रहण को रक्षा मंत्रालय भेजी जाने वाली चिट्ठी हुई गुम

Sat, 25 Jul 2020 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Lalfatak Overbridge: Letter sent to the Ministry of Defense for land acquisition is missing
लाल फाटक फ्लाईओवर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सेतु निगम ने प्रस्ताव बनाकर भेजा था शासन को,  अधिकारियों ने मामला आगे बढ़ाने को फिर शुरू की पैरवी

विज्ञापन
बरेली। लालफाटक ओवरब्रिज का प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए सेतु निगम को कैंट की जमीन का अधिग्रहण करना है, लेकिन किसी न किसी वजह से इसमें अवरोध पैदा हो रहा है। अभी कुछ दिन पहले यह खुलासा हुआ कि जमीन अधिग्रहण के लिए जो चिट्ठी शासन से रक्षा मंत्रालय भेजी जानी थी वह गुम हो गई है। सेतु निगम को फिर से पैरवी शुरू करनी होगी, जिससे प्रोजेक्ट में और देरी होगी।
ओवरब्रिज का एक हिस्सा कैंट एरिया में बनाने के लिए सेतु निगम को करीब 6500 वर्गमीटर जमीन अधिग्रहण करने की जरूरत है। सेतु निगम इस जमीन के बदले करीब सात करोड़ का मुआवजा भी सेना को देने के लिए तैयार है। सेतु निगम ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन की ओर से इस प्रस्ताव की चिट्ठी रक्षा मंत्रालय भेजी गई थी, लेकिन अब पता चला है कि यह लेटर बीच में कहीं खो चुका है। इसके बाद सेतु निगम ने नए सिरे से इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए पैरवी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सेतु निगम ने यह ओवरब्रिज बदायूं की ओर कैंट और रेलवे क्रॉसिंग के बीच पूरा कर लिया है, लेकिन कैंट में जमीन न मिल पाने से यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन

शासन की चिट्ठी रक्षा मंत्रालय तक नहीं पहुंच सकी है। शासन को अवगत कराया जा रहा है, ताकि जमीन अधिग्रहण का मामला जल्द निस्तारित हो सके। -देवेंद्र सिंह, सीपीएम, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed