फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lal Phatak Overbridge: Railways will complete the construction of its portion by November

लालफाटक ओवरब्रिज : अपने हिस्से का निर्माण नवंबर तक पूरा कर देगा रेलवे

Sat, 07 Aug 2021 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Lal Phatak Overbridge: Railways will complete the construction of its portion by November
लाल फाटक पुल पर अधिकारियों से बात करते उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा- हुलासनगरा पर ओवरब्रिज निर्माण में देरी के लिए एनएचएआई जिम्मेदार
विज्ञापन

लालफाटक क्रॉसिंग पर निर्माण का जायजा लिया, बोले- ओवरब्रिज कब चालू होगा, यह सेतु निगम पर निर्भर

बरेली। लालफाटक क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण करने आए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कहा कि सेतु निगम चाहे जब तक काम करे लेकिन ओवरब्रिज पर रेलवे के हिस्से का काम हर हालत में नवंबर तक पूरा हो जाएगा। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण में देरी के लिए उन्होंने एनएचएआई को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि रेलवे अपने हिस्से का बजट दे चुका है। अब इस ओवरब्रिज के निर्माण में उसकी कोई भूमिका नहीं है।
लालफाटक क्रॉसिंग पर पहुंचे रेलवे महाप्रबंधक ने ओवरब्रिज का नक्शा देखने के बाद स्थानीय अफसरों से रेलवे के हिस्से के काम के बारे में जानकारी ली और फिर ओवरब्रिज के निर्माण का भी जायजा लिया। करीब 20 मिनट तक लालफाटक क्रॉसिंग पर रुके महाप्रबंधक ने एक-एक हिस्से का बारीकी से मुआयना करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रेलवे नवंबर तक हर हालत में अपने हिस्से का निर्माण पूरा कर देगा। सेतु निगम कब तक काम करेगा और काम पूरा होने के बाद ओवरब्रिज कब चालू हो पाएगा, यह उसी पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन

हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण में देरी से वहां अक्सर जाम लगने के सवाल पर रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा कि किसी भी बड़े प्रोजेक्ट पर एक ही एजेंसी करती है। हुलासनगरा पर ओवरब्रिज के निर्माण का काम एनएचएआई को करना है। रेलवे अपने हिस्से का बजट दे चुका है। इसलिए ओवरब्रिज के निर्माण में देरी होने में रेलवे की कोई भूमिका नहीं है। पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर उन्होंने कहा कि पब्लिक की मांग पर ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अभी पैसेंजर ट्रेनों के चलाने की मांग मुरादाबाद मंडल को नहीं मिली है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि लखनऊ-दिल्ली पर दो अतिरिक्त लाइनें बिछाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने सीतापुर सेक्शन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सीओएम जया वर्मा सिन्हा, चीफ सेफ्टी आफिसर सीमा कुमार, प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर सीपी गुप्ता, मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा आदि अधिकारी भी साथ थे।

लालफाटक पर जाम में फंसे रेलवे जीएम

पीतांबरपुर स्टेशन से जीएम स्पेशल ट्रेन निकलते ही गेटमैन ने लाल फाटक का रेलवे क्रासिंग बंद कर दिया। करीब 15 मिनट बाद जीएम स्पेशल लाल फाटक पहुंची तब तक वहां दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग चुकी थी। जीएम आशुतोष गंगल ने ट्रेन से उतरते ही फौरन क्रॉसिंग को खोलने का निर्देश दिया तब कहीं करीब 20 मिनट से जाम में फंसे लोगों को राहत मिली। इसके बाद जीएम पैदल ही पिलर देखने चल पड़े लेकिन कुछ ही दूर बाद जाम में फंस गए। उन्हें निकलने का कोई भी रास्ता नहीं दिखा। यह देखकर आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिसौदिया के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने किसी तरह वाहनों को साइड में कराकर जीएम को निकाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed