फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lal phatak

आटा चक्की दुकान का कुछ हिस्सा तोड़कर बनेगी अस्थायी सड़क

Fri, 13 Sep 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
lal phatak
बरेली। लालफाटक ओवरब्रिज बनाने के लिए मौजूदा क्रॉसिंग लंबे समय तक बंद रहेगी। इसके लिए अस्थायी सड़क बनाने के लिए प्रस्तावित नक्शा तैयार होने के साथ उसके गाटा नंबर का ब्योरा भी तैयार हो गया है। बृहस्पतिवार को भी एडीएम सिटी ने कलक्ट्रेट में सेतु निगम के डीपीएम के साथ बैठक के बाद राजस्व और सेतु निगम की टीम को मौके पर भेजकर सर्वे कराया है। कैंट की तरफ से दोनों क्रॉसिंग पार करने के बाद बदायूं की ओर अस्थायी रोड के छोर पर एक आटे की चक्की दुकान का कुछ हिस्सा पड़ रहा है। हालांकि अफसरों का कहना है कि दुकानदार यह जगह देने को तैयार हो गया है।
विज्ञापन

रेलवे ने लालफाटक पर ओवरब्रिज बनाने के लिए ट्रैफिक को डेढ़ साल तक बंद करने की जरूरत बताई है। इससे पब्लिक को लंबे समय तक जाम की दिक्कत से जूझना होगा। इस मामले में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और कमिश्नर रणवीर प्रसाद की अफसरों के साथ बैठक के बाद से सरकारी मशीनरी लालफाटक पर अस्थायी सड़क बनवाने की कोशिश कर रही है। बृहस्पतिवार को भी सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह के साथ कलक्ट्रेट में बैठक कर अस्थायी सड़क का नक्शा और उसमें आ रहे गाटा नंबर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

डीपीएम ने बताया कि सड़क करीब 150 मीटर लंबी और करीब चार से पांच मीटर चौड़ी होगी। मौजूद दोनों क्रॉसिंग से इसकी दूरी लगभग 35 से 37 मीटर आंकी गई है। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह ने बैठक के बाद राजस्व और सेतु निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर गाटा संख्या का सत्यापन किया। सर्वे के बाद टीम ने यह रिपोर्ट दी कि इस अस्थायी सड़क के लिए रेलवे और पीडब्ल्यूडी के पास पर्याप्त जमीन है। केवल बदायूं की तरफ अस्थायी सड़क के छोर को मिलाने के लिए आटे की चक्की की एक दुकान का एक हिस्सा आ रहा है। बताते हैं कि यह दुकानदार यह जगह देने को तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चनेहटी की तरफ बननी थी पूरी रोड
लालफाटक पर पहले मौजूदा क्रॉसिंग के पास अस्थायी रोड का पूरा हिस्सा चनेहटी की तरफ बनना था, लेकिन बदायूं की ओर इस रास्ते में एक पक्का मकान पड़ रहा है। इसलिए प्रशासन ने बदलाव करते हुए बदायूं की तरफ अस्थायी रोड का एक हिस्सा दूसरी तरफ ले जाने का फैसला लिया। अब प्रस्तावित नक्शे के मुताबिक, पहली सर्विस लेन लखनऊ दिशा वाली यानी कैंट छोर की रेलवे लाइन पर बायीं तरफ और दूसरी आंवला-चंदौसी लाइन पर दाहिनी तरफ बनाई जाएगी। दोनों फाटकों की सर्विस लेन बदायूं मार्ग पर ब्रिज छोर पर मिलेंगी।

अस्थायी सड़क का नक्शा और गाटा संख्या देखने के बाद मैंने राजस्व और सेतु निगम की टीम ने फिर से मौके का सर्वे कराया है। बदायूं की तरफ अस्थायी सड़क के एक छोर को मिलाने के लिए चक्की की एक दुकान का हिस्सा आ रहा है। बाकी रोड बनाने के लिए पूरी जमीन सरकारी है।
-महेंद्र कुमार सिंह, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed