फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lal Gate Overbridge: 85 percent work of Setu Nigam completed at the other end as well

लाल फाटक ओवरब्रिज : दूसरे छोर पर भी सेतु निगम का 85 फीसदी काम पूरा

Thu, 25 Nov 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Lal Gate Overbridge: 85 percent work of Setu Nigam completed at the other end as well
लाल फाटक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
रैंप बनाकर मिट्टी का किया भराव, अब सड़क बनाना और दीवार खड़ी करना ही बाकी
विज्ञापन

बरेली। लाल फ ाटक क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के प्रस्तावित समय में रेलवे ने तो तीन महीने और बढ़ा दिए हैं लेकिन सेतु निगम ने कैंट क्षेत्र में 85 फ ीसदी काम पूरा कर लिया है। अब सिर्फ रैंप पर सड़क बनाने और दीवार खड़ी करने का उसका काम बाकी है। सेतु निगम का दावा है कि फिलहाल जिस रफ्तार से उसका काम चल रहा है, वह दिसंबर खत्म होने से पहले ही उसे पूरा कर लेंगे।
बदायूं रोड पर सेतु निगम अपना काम पहले ही पूरा कर चुका है। सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह का कहना है कि कैंट क्षेत्र में सेतु निगम का ढांचागत काम पूरा हो चुका है। करीब पांच फीसदी काम रह गया है जिसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। रैंप बनाकर उसमें मिट्टी का भराव भी कर दिया गया है। अब रैंप के किनारे और नीचे दीवार खड़ी की जा रही है। अगले दस दिनों में दीवार खड़ी करने और सेतु के ऊपर इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद सिर्फ रैंप पर सड़क बनाने का काम रह जाएगा। उन्हाेंने कहा कि 2021 में ही लालफाटक पर सेतु निगम अपना काम पूरा कर लेगा।
विज्ञापन

रेलवे ने दिखाई होती तेजी तो जनवरी में भरते फर्राटा
रेलवे ने इससे पहले लाल फाटक क्रॉसिंग पर नवंबर तक अपना काम पूरा कर लेने का वादा किया था लेकिन फिर भी निर्माण की गति तेज नहीं की। रेलवे अब तक सिर्फ 50 फीसदी काम ही पूरा कर सका है। हाल में निरीक्षण के बाद डीआरएम साफ कर दिया कि मार्च से पहले रेलवे काम पूरा नहीं कर पाएगा। ऐसे में सेतु निगम भले दिसंबर तक काम पूरा कर ले लेकिन शहर के लोगों को ओवरब्रिज पर फर्राटा भरने के लिए चार महीने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed