फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhs of devotees took holy bath in Ganga and Ramganga on Kartik Purnima

Kartik Purnima: गंगा से रामगंगा तक आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान कर कमाया पुण्य; देखें तस्वीरें

Mon, 27 Nov 2023 03:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Nov 2023 03:14 PM IST
सार

बदायूं के मेला ककोड़ा में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। बरेली के चौबारी मेले में भी भारी भीड़ रही। यहां हजारों लोगों ने रामगंगा में स्नान किया। 

विज्ञापन
Lakhs of devotees took holy bath in Ganga and Ramganga on Kartik Purnima
बरेली के चौबारी मेले में श्रद्धालुओं का रेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा और रामगंगा के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रुहेलखंड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में सोमवार तड़के चार बजे से स्न्नान गंगा स्नान शुरू हो गया। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। बदायूं के कादरचौक में गंगा तट पर लगे मेला ककोड़ा में आधी रात से ही पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह तक हर तरफ भीड़ ही भीड़ दिख रही थी। इधर, बरेली में रामगंगा के चौबारी घाट पर श्रद्धालुओं का रेला दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मूर्हत में स्नान कर दान-पुण्य किया। इसके बाद मेले का लुत्फ उठाया। 

विज्ञापन


विज्ञापन

ककोड़ा मेला में भोर से ही हर हर गंगे के जयघोष के साथ स्नान शुरू हो गया। लोगों ने गंगा स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया। अपने और परिवार की कुशलता के लिए प्रार्थना की। गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने दान पुण्य किया। इसके बाद मेले का आनंद उठाया। तीन जगह स्नान घाट बनने से काफी राहत रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ककोड़ा मेला में मुख्य स्नान के दौरान गंगा नदी में नाव से पुलिस निगरानी करती रही। घाट पर जहां पानी ज्यादा था वहां जाने से लोगों को पुलिस रोकती रही। ककोड़ा मेले में करीब एक लाख कल्पवासी पहुंचे हैं। इसके अलावा विभिन्न शहरों से लाखों श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर गंगा में स्नान किया। 


स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के मुताबिक सोमवार को मुख्य स्नान पर्व पर चार लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। बदायूं के उझानी स्थित कछला घाट पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। 


मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में जिला पंचायत और पुलिस की ओर से मनचलों से निपटने के लिए मजनू पिंजरा बनाया गया है। मनचलों ने अगर कोई हरकत की तो पुलिस उन्हें पिंजरे में बंद करेगी। मेले में पुलिस की ओर से अस्थायी हवालात कोतवाली के पास ही बनाई गई है। मेले में खुराफात करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। 

Lakhs of devotees took holy bath in Ganga and Ramganga on Kartik Purnima
चौबारी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बरेली में कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा के घाटों पर श्रद्धालु का सैलाब उमड़ पड़ा। चौबारी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। तड़के चार बजे से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। हर-हर गंगे से घाट गूंज उठे। 


स्नान, पूजन और दान के बाद मेले में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी। बच्चे, युवक और युवतियां झूले का आनंद लेते दिखाई दिए। श्रद्धालुओं को कोई परेशान न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

ककोड़ा मेले का वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed