{"_id":"68000b3fa005e9c7ac0d74e3","slug":"lakhs-of-consumers-are-facing-problems-while-waiting-for-noc-bareilly-news-c-4-1-bly1039-619796-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एनओसी के इंतजार में लाखों उपभोक्ता झेल रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एनओसी के इंतजार में लाखों उपभोक्ता झेल रहे परेशानी
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। क्षेत्र में नई लाइन बिछाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति का काम शुरू नहीं हो सका है। एनओसी नहीं मिलने से लोगों को अब भी पुरानी लाइनों के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिससे फॉल्ट की समस्या कस्बे व आसपास के गांवों में बरकरार है।
पिछले एक वर्ष से फतेहगंज पूर्वी में नई लाइन लगाई जा रही थी। यह कार्य फरवरी में शुरू होना था, लेकिन यहां से तार चोरी हो गए। हालांकि लाइन लगाने वाली संस्था के इंजीनियर इन्द्र विजय सिंह ने बताया कि अब लाइन पूरी तरह तैयार हो गई है।
सिर्फ विद्युत निगम की तरफ से एनओसी का इंतजार है। उम्मीद है कि 15 दिन में एनओसी मिलने के बाद नई लाइन चालू कर दी जाएगी। अवर अभियंता फतेहगंज पूर्वी राम सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था को एनओसी मिलने के बाद नई लाइन चालू होने के बाद उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान हो जाएगा। करनपुर फीडर के तार भी हुए जर्जर : मीरगंज। बिजली उपकेंद्र करनपुर फीडर के तार भी जर्जर हालत में है। आए दिन यहां भी तार टूटकर गिरते रहते हैंं।
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी अभी तक इसको ठीक नही कराया गया है। करनपुर फीडर के अंतर्गत 54 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। ग्रामीण देवेन्द्र शर्मा, तेजराम गंगवार, नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं। संवाद