{"_id":"619f7c2c6ff51d643d6dc56e","slug":"lakhimpur-violence-case-new-investigation-team-including-retired-judge-reached-kheri-to-investigate-tikuniya-case-visited-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Violence Case: रिटायर्ड जज समेत नई जांच टीम तिकुनियां कांड की जांच करने पहुंची खीरी, घटनास्थल का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Violence Case: रिटायर्ड जज समेत नई जांच टीम तिकुनियां कांड की जांच करने पहुंची खीरी, घटनास्थल का किया दौरा
Thu, 25 Nov 2021 05:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 25 Nov 2021 05:36 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 17 नवंबर को जांच टीम का पुनर्गठन किए जाने के आठ दिन बाद पहली बार जांच टीम खीरी पहुंची। टीम ने तिकुनियां जाकर घटनास्थल का भी दौरा किया।
विज्ञापन
तिकुनियां कांड की जांच करने पहुंची नई टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिकुनियां कांड की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित उच्च स्तरीय टीम गुरुवार को लखीमपुर खीरी पहुंची। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज व यूपी कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया।
अफसरों की टीम ने घटनास्थल का बेहद बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान घटनास्थल को सील कर दिया गया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 17 नवंबर को जांच टीम का पुनर्गठन किए जाने के आठ दिन बाद पहली बार जांच टीम खीरी पहुंची।
टीम ने तिकुनियां जाकर घटनास्थल का भी दौरा किया। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज राकेश कुमार जैन को जांच टीम की निगरानी सौंपी है और टीम में तीन आईपीएस अफसर बढ़ाए हैं। जिनमें एडीजी इंटेलिजेंस एस बी शिरोडकर, आईजी भर्ती बोर्ड पद्मजा चौहान और डीआईजी सहारनपुर प्रीतिंदर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
यह सभी गुरुवार सुबह 11 बजे खीरी पहुंचे, जहां पर डीएम और एसपी ने उनकी आगवानी की और उसके बाद एसपी संजीव सुमन समेत पूरी टीम तिकुनिया में घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। एक बजे टीम वहां पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इसके अलावा अग्रसेन इंटर कॉलेज और मंत्री के गांव बनवीरपुर का भी दौरा किया। दो घंटे बाद चार बजे टीम वापस लौट आई है और कप्तान समेत सभी आईपीएस अफसर बैठकर गेस्ट हाउस में चर्चा कर रहे हैं। गौरतलब है कि तीन अक्तूबर को तिकुनिया में हिंसा हुई थी। इसमें चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हुई थी।