फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhimpur Kheri Violence: On the orders of the Supreme Court, the reorganized team leaves from Kheri for Tikunia

लखीमपुर खीरी हिंसा: नई जांच टीम खीरी से तिकुनिया के लिए रवाना, घटनास्थल का करेगी मुआयना

Thu, 25 Nov 2021 12:56 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 25 Nov 2021 12:56 PM IST
सार

जांच टीम तिकुनिया में घटनास्थल का मुआयना कर जांच आगे बढ़ाएगी। इससे पहले टीम के सदस्य लखनऊ में एडीजी जोन एसएन साबत से मिल चुके हैं। जबकि पुरानी टीम को भंग कर दिया गया है।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Violence: On the orders of the Supreme Court, the reorganized team leaves from Kheri for Tikunia
जांच टीम लखीमपुर खीरी से तिकुनिया के लिए रवाना हो चुकी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन अक्तूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दोबारा गठित की गई जांच टीम लखीमपुर खीरी पहुंच गई है। इसके बाद वह मुख्य घटनास्थल तिकुनिया के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन


जांच टीम तिकुनिया में घटनास्थल का मुआयना कर जांच आगे बढ़ाएगी। इससे पहले टीम के सदस्य लखनऊ में एडीजी जोन एसएन साबत से मिल चुके हैं। जबकि पुरानी टीम को भंग कर दिया गया है।
विज्ञापन


तिकुनियां कांड की जांच कर रही टीम में सुप्रीम कोर्ट ने 17 नवंबर को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस राकेश कुमार जैन को जांच की निगरानी, निष्पक्षता और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिये नियुक्त किया था, साथ ही विशेष जांच टीम का पुनर्गठन कर तीन वरिष्ट आईपीएस अधिकारी एसबी शिरडकर, प्रितिंदर सिंह और पद्मजा चौहान को शामिल करने के आदेश दिये थे। इससे पहले जांच टीम के मुखिया डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल थे, जिनके नेतृत्व में जांच हो रही थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे भंग कर नई टीम पुनर्गठित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed