फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lady cops who put their duty above their family responsibilities

नारी शक्ति से संवाद: महिला पुलिसकर्मी... जो परिवार की जिम्मेदारियों से ऊपर रखती हैं खाकी का फर्ज

Thu, 25 Sep 2025 08:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Sep 2025 08:56 PM IST
सार

शारदीय नवरात्र पर अमर उजाला कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित संवाद में पुलिस महकमे के विभिन्न इकाइयों से महिला पुलिसकर्मी पहुंचीं। उन्होंने अपनी नौकरी से जुड़े संघर्ष और भावुक पलों को साझा किया।

विज्ञापन
lady cops who put their duty above their family responsibilities
संवाद कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली जिले में महिला पुलिसकर्मियों ने बेटियों की सुरक्षा का जिम्मा उठाया है। नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपनों से दूर भले रहती हों, लेकिन ड्यूटी से नागरिकों की सेवा का सुकून मिलता है। जिले में महिला पुलिस की कई विंग अलग-अलग नामों से सक्रिय है, जिसमें एंटी रोमियो स्क्वायड सबसे प्रभावशाली रही है। इसके बाद मिशन शक्ति ने भी महिला सुरक्षा व जागरूकता की बड़ी जिम्मेदारी अपने कंधो पर ली है। जिसकी अगुआई भी महिला पुलिसकर्मी कर रही हैं।

विज्ञापन


शारदीय नवरात्र पर अमर उजाला कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित संवाद में पुलिस महकमे के विभिन्न इकाइयों से महिला पुलिसकर्मी पहुंचीं। जहां उन्होंने अपनी नौकरी से जुड़े संघर्ष और भावुक पलों को साझा किया। महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि पुलिस की ड्यूटी केवल कुछ घंटों तक सीमित नहीं होती। जो ट्रेनिंग पुरुषों को मिलती है, वही ट्रेनिंग महिला पुलिसकर्मियों को भी दी जाती है। इसलिए हमारी ड्यूटी हमारा अभिमान है।
विज्ञापन


Bareilly News: 'आई लव मुहम्मद' का बैनर लगाने पर पड़ोसी महिलाओं में तकरार, फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन


बारादरी थाने की एसआई संगीता ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों की पहली प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा है। इसके कई स्थानों पर टीमें सक्रिय की हैं। पहले की तुलना में स्थितियां बदली हैं। ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल पूजा तोमर ने कहा पुलिस की नौकरी शुरू करने के साथ ही हमारी वचनबद्धता शुरू हो जाती है। 

ऑपरेशन सिंदूर ने बदली महिलाओं के प्रति समाज की सोच 
महिला थाने में कार्यरत पुष्पांजलि ने बताया कि पुलिस में काम करना दोनों बहनों का बचपन से सपना रहा था। पिता शिक्षक थे, जो पूरी तरह से हमारे सपनों पर भरोसा था, वही भरोसा हमें पुलिस कर्तव्यों में भी दिखाने का मौका मिला है। एसओजी सिपाही प्रमिला ने बताया कि बीते दिनों हमारी एसओजी टीम ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर अफीम का रैकट पकड़ा। कई बार लोग महिला पुलिसकर्मियों को कम आंकते हैं, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर ने हाल ही में महिलाओं के प्रति लोगों की सोच बदली है।

कई महिला पुलिसकर्मियों ने अपने पारिवारिक अनुभव साझा किए, जिसमें ताउम्र अपने परिवार को समय न दे पाने की चुनौती रहती है। लेकिन अपने कर्तव्य निभाने से संतुष्टि भी होती है। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि अधिकांश कर्मियों के बच्चे अलग रह रहे हैं, पति अलग शहर में हैं, इससे ज्यादातर त्योहार हमें वीडियो कॉल पर ही मनाने होते हैं। 

एक अन्य पुलिस कर्मी ने बताया कि परिवार में यदि किसी की मृत्यु हो जाती है तो तुरंत छुट्टी नहीं मिल पाती। ऐसे में हम केवल सब्र कर सकते हैं। क्योंकि देश सेवा सर्वोपरि है। इन दौरान एसआई संगीता, किरन, शालू पवार, प्रमिला, नियति, वैशाली, अलका, हेड कांस्टेबल मंजीत, गायत्री, निशू चौधरी, वैशली, रितेश आदि उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed