फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neighboring women clashed over an 'I Love Muhammad' banner in bareilly

Bareilly News: 'आई लव मुहम्मद' का बैनर लगाने पर पड़ोसी महिलाओं में तकरार, फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस अफसर

Thu, 25 Sep 2025 08:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Sep 2025 08:03 PM IST
सार

बरेली के कोतवाली के पीछे आजम नगर में बृहस्पतिवार शाम आई लव मुहम्मद का बैनर लगाने पर पड़ोसी महिलाओं में विवाद हो गया। सूचना पर फोर्स के साथ पुलिस अफसर पहुंचे तो खुराफातियों ने बवाल की अफवाह उड़ा दी। 

विज्ञापन
Neighboring women clashed over an 'I Love Muhammad' banner in bareilly
पुलिस अफसरों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली में आई लव मुहम्मद के बैनर पोस्टर को लेकर खुराफाती तत्व शहर की फिजा खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी ही एक सूचना बृहस्पतिवार शाम कोतवाली के पीछे आजम नगर से मिली। यहां आसपास रह रहे दो अलग-अलग समुदाय के परिवारों की महिलाओं में आई लव मुहम्मद के बैनर को लेकर विवाद हो गया। 

विज्ञापन


एक महिला के घर पर बैनर लगा तो दूसरे समुदाय की महिला ने ऐतराज जता दिया। इससे विवाद खड़ा हो गया। तब बैनर लगाने वाली महिला ने कहा कि शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा के कार्यक्रम के बाद इसे उतार देंगे। इससे मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


बैनर पर गेंद लगने का आरोप 
कुछ देर बाद दोनों समुदाय के किशोर गली में क्रिकेट खेलने लगे। इस बीच बैनर में गेंद लगने का आरोप लगाकर एक महिला ने मोहल्ले में हंगामा कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भारी भरकम फोर्स मोहल्ले में पहुंचा तो खुराफातियों ने हंगामा व बवाल की अफवाह उड़ा दी। सीओ प्रथम ने कहा कि दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। शांति व्यवस्था कायम है। 


मौलाना तौकीर के एलान के बाद चौकसी बढ़ी 
मौलाना तौकीर रजा खान के शुक्रवार को इस्लामियां ग्राउंड में सभा करने के एलान के बाद अफसरों ने शहर में चौकसी बढ़ा दी है। भारी संख्या में दूसरे जिलों से पुलिस बल मंगाया गया है, जिसे फिलहाल ड्यूटी बांटकर लगा दिया है। पुलिस प्रशासन छोटी मोटी सूचनाओं को लेकर भी पर्याप्त सतर्कता बरत रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed