{"_id":"643325bd2d54d4c9b20f35c6","slug":"lack-of-pcv-vaccine-relatives-are-wandering-about-children-bareilly-news-c-4-bly1005-122019-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीसीवी वैक्सीन की कमी, बच्चों को लेकर भटक रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीसीवी वैक्सीन की कमी, बच्चों को लेकर भटक रहे परिजन
विज्ञापन
बरेली। माह भर पहले शासन से मिलीं पीसीवी वैक्सीन की 14 हजार डोज अब खत्म हाे रही हैं। नई खेप न मिलने से कई केंद्रों पर वैक्सीन का संकट है। बच्चों को लेकर वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे परिजनों को वापस लौटना पड़ रहा है।
कटरा चांद खां के रविंद्र कुमार बेटी दिव्यांशी को निमोनिया से बचाने के लिए पीसीवी वैक्सीन लगवाने शनिवार को तीन सौ बेड अस्पताल पहुंचे थे। टीकाकरण केंद्र प्रभारी ने वैक्सीन खत्म होने की जानकारी देकर कुछ दिन बाद आने को कहा। रविंद्र ने बताया कि वैक्सीन लगवाने वे निजी अस्पताल पहुंचे तो उन्हें मेडिकल स्टोर से वैक्सीन लाने को कहा गया। मेडिकल स्टोर पर दो ब्रांड की वैक्सीन थीं। एक की कीमत 22 सौ रुपये प्रिंट थी जो 15 सौ रुपये की मिल रही थी। दूसरी पर 19 सौ प्रिंट था, 11 सौ की दे रहे थे।
रुपये की व्यवस्था कर एक वैक्सीन ली और निजी अस्पताल पहुंचकर लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि वैक्सीन की काफी डोज अभी स्वास्थ्य विभाग के पास हैं, जो लगातार लगाई जा रही हैं। जिन केंद्रों पर वैक्सीन की कमी है, वहां उपलब्ध करा दी जाएगी।