Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Labourer dies after being crushed by a truck in a factory in Bareilly

Bareilly News: फैक्टरी में ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत, आक्रोशित परिजनों ने चार घंटे तक नहीं उठने दिया शव

Sat, 23 Aug 2025 11:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 11:00 AM IST
सार

फरीदपुर में हाईवे के किनारे स्थित प्लाई फैक्टरी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। फैक्टरी में काम कर रहा एक मजदूर ट्रक की चपेट में आ गया। सिर कुचलने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने फैक्टरी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Labourer dies after being crushed by a truck in a factory in Bareilly
फैक्टरी में मृतक के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में हाईवे के किनारे स्थित जगदंबा विनियर प्लाई फैक्टरी में शुक्रवार को काम कर रहे मजदूर प्रदुमन सिंह (22) की परिसर में ही ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी का घेराव कर चार घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। फैक्टरी प्रबंधन से परिजनों का समझौता होने के बाद परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी के मेवा पट्टी निवासी प्रदुमन सिंह फैक्टरी में तीन वर्षों से मजदूरी करते थे। उनका ममेरा भाई दीपक भी साथ मजदूरी करता है। दीपक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह प्रदुमन लकड़ी के फट्टे सिर पर रखकर ले जा रहे थे। लकड़ी भरकर बांदा से आए ट्रक को चालक पीछे कर रहा था। इसी दौरान प्रदुमन चपेट में आ गए और सिर कुचलने से उनकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने  चार घंटे तक शव को उठाने नहीं दिया। एक जनप्रतिनिधि ने फैक्टरी प्रबंधन व परिजनों के बीच समझौता कराया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि फैक्टरी के बाहर की घटना दर्शाते हुए मृतक के भाई सुनील सिंह ने शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी ट्रक चालक राजेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मौके पर बिलख रहा था एक साल का बेटा; पति समेत ससुरालवाले लापता
 

Trending Videos

मजदूरों की हाजिरी का मांगा रिकॉर्ड
मृतक के परिजनों ने घटना के बाद फैक्टरी के मुनीम का घेराव कर उससे मजदूरों की हाजिरी वाला रजिस्टर मांगा। मुनीम ने बताया कि हाजिरी रजिस्टर फैक्टरी में नहीं रहता है। वह घर पर रखा जाता है। उन्होंने कहा कि टीम के छापे के डर से फैक्टरी प्रबंधन ने सारे अभिलेख यहां रखने से मना कर रखा है। इस पर परिजन और आक्रोशित हो गए। उन्होंने मुंशी को घेर लिया। इसके बाद मुंशी ने मोबाइल में पड़े हाजिरी लगाने वाले कागज दिखाए।

ट्रक चालक ने खुद को कमरे में बंद कर बचाई जान
मजदूर की मौत के बाद आक्रोशित अन्य मजदूरों ने ट्रक चालक को पीटने के लिए ट्रक से खींचने लगे। उसने अपनी खिड़की बंद कर ली। लोगों नें ट्रक के शीशे तोड़ दिए। गुस्साए लोगों से बचकर चालक ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। वह चार घंटे तक कमरे में बंद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed