फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Laborer injured in road accident dies, brother-in-law seriously injured

Bareilly News: सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत, साला गंभीर घायल

Sat, 07 Jun 2025 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Laborer injured in road accident dies, brother-in-law seriously injured
नवाबगंज फोटो 3 मृतक मनवीर का फाइल फोटाे
नवाबगंज। भतीजे के जन्मदिन पर सामान लेकर बाइक से साले के साथ घर लौट रहे ग्रामीण की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें ग्रामीण समेत उसका साला गंभीर घायल हो गया। आनन-फानन में राहगीरों ने घायलों को महानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शुक्रवार को मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर गांव के निवासी 39 वर्षीय मनवीर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार को उनके बड़े भाई विजेंद्र कुमार के बेटे हरेंद्र कुमार का जन्मदिन था। मनवीर अपने साले कल्लू निवासी जनपद एटा के साथ बरखन गांव से सामान लेकर गांव लौट रहे थे। वह जैसे ही नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर अधकटा रब्बानी बेगम गांव के पास अफसरा नदी के पुल के पास मोड़ पर पहुंचे। उसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें मनवीर और उनके साले कल्लू गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने राहगीरों की मदद से महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार को मनवीर ने दम तोड़ दिया घटना के बाद मृतक की पत्नी सुखदेई, बेटा रचित, अमन का रो-रोकर हाल बेहाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed