{"_id":"67803850cc34b313ee0dbb07","slug":"laborer-dies-under-suspicious-circumstances-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101590-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
फरीदपुर। फरीदपुर क्षेत्र के कुइयां उगनपुर गांव में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में ही कमरे के अंदर फर्श पर रजाई के नीचे शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में फेफड़े और किडनी की बीमारियों से मौत होने की वजह सामने आई है।
क्षेत्र के गांव निवासी 40 वर्षीय बृजेश दिवाकर मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार सुबह उनका शव घर के अंदर कमरे में फर्श पर लोगों ने पड़ा देखा। उसके ऊपर रजाई पड़ी हुई थी। पुलिस के अनुसार बृजेश दिवाकर शराब पीने का आदी था। बृजेश दिवाकर की पत्नी ने कई वर्ष पूर्व उसकी हरकतों की वजह से आत्महत्या कर ली थी। उसका एक बेटा व बहू है। वह घर पर नहीं थे। बृजेश के पड़ोसियों ने बृहस्पतिवार सुबह उसके न उठने पर देखा कि वह कमरे के अंदर जमीन पर रजाई ओढ़े लेटा है। उन्होंने उठाया तब मौत की जानकारी हुई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना फरीदपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। पुलिस के अनुसार शराब के नशे में बृजेश जमीन पर बिना बिस्तर लगाए ही लेट गया और ऊपर से उसने रजाई ओढ़ ली। संवाद