फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Laborer dies after being crushed by tractor at brick kiln

Bareilly News: ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर से दबकर मजदूर की मौत

Sun, 26 Jan 2025 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being crushed by tractor at brick kiln
फरीदपुर। ईंट-भट्ठे पर पिछले 10 वर्षों से काम कर रहे मजदूर की ट्रैक्टर-ट्राॅली से दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रिछोला सबल निवासी चंद्रपाल (45) परिवार सहित फरीदपुर थाना क्षेत्र के दलपुरा गांव के भट्ठे पर रहता था। मिट्टी से कच्ची ईंट बनाने का काम करता था। उसके साथ भट्ठे पर ही पत्नी, दो बेटी व दो बेटे भी रहते थे। वह पिछले 10 वर्षों से भट्ठे पर काम करते थे। शुक्रवार रात भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली से मिट्टी ले जाई जा रही थी। रात में ट्रैक्टर बैक करने के दौरान पीछे खड़े मजदूर चंद्रपाल को टक्कर लगने से वह गिर गए और उनके ऊपर ट्राॅली का पहिया चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस के अनुसार अभी पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed