फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Laboratories are in a bad state, with equipment gathering dust.

Bareilly News: प्रयोगशालाओं का हाल खस्ता, धूल फांक रहे उपकरण

Tue, 04 Nov 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Laboratories are in a bad state, with equipment gathering dust.
बरेली कॉलेज के भौतिक विज्ञान के विद्यार्थी यूट्यूब से सीख रहे प्रयोग करना,
विज्ञापन


बरेली। बरेली कॉलेज के भौतिक विज्ञान की प्रयोगशालाओं का हाल खस्ता है। उपकरण धूल फांक रहे हैं, कई उपकरण टूट व खराब स्थिति में पहुंच चुके हैं। छात्रों का कहना है कि थ्योरी की कक्षा में शिक्षक हैं, लेकिन प्रयोगशाला में कोई सिखाने वाला नहीं है। वहीं सीलन और पेड़ की शाखाओं की जड़े प्रयोगशाला में निकल आई हैं।
सोमवार को बरेली कॉलेज की भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला में बीएससी प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर के करीब आठ छात्र-छात्राएं प्रयोगशाला में दिखे, लेकिन प्रयोगशाला में कोई सिखाने वाला प्रशिक्षक नहीं दिखा। तीन छात्र तिकड़ी बनाकर एक गुरुत्वाकर्षण के नियम पर पेंडुलम से प्रयोग करते नजर आए। छात्रों ने बताया इस समय कक्षा में कोई प्रशिक्षक है ही नहीं, अध्यापकों से जो पूछना होता है उनसे पूछ आते हैं और यूट्यूब के माध्यम से प्रयोग करना सीख रहे हैं। वहीं चार-पांच विद्यार्थी अलग बार पेंडुलम से प्रयोग करते नजर आए, यहां भी छात्रों ने बताया कि कक्षा में विद्यार्थी तो बहुत आते हैं, लेकिन प्रयोग करने के लिए बहुत कम छात्र आते हैं इसकी वजह यही है कि न तो कोई प्रयोगशाला का प्रशिक्षक सस्पेंड हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन


=हाल-ए-प्रयोशाला-
प्रयोगशाला में हर तरफ सीलन, पुराने व खराब पड़े उपकरण, इन उपकरणों पर धूल चढ़ चुकी है और छात्र-छात्राएं इन्हीं खराब उपकरणों से सही रीडिंग निकालने का प्रयास करते हैं। बीएससी प्रथम वर्ष में करीब 300 विद्यार्थियों से अधिक लेकिन मौके पर आठ-दस छात्रों से अधिक प्रयोगशाला में नहीं पहुंचते।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
क्या बोले छात्र-

- मैंने पहले प्रयोग किए हुए हैं, अब अपने दोस्तों को सिखा रहा हूं। हमने प्रयोगों में यूट्यूब वीडियो की भी सहायता ली है। - वंश, छात्र

- कभी एआई तो कभी ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से हम प्रयोग करना सीख रहे हैं। जो छात्र स्वयं से कर सकता वह अपना प्रयोग कर लेते हैं। - आदर्श अवस्थी, छात्र

--
धीरे-धीरे कॉलेज की सभी व्यवस्थाएं सुधारने पर कार्य किया जा रहा है। कुछ काम निपट जाने के बाद सबसे पहले विज्ञान विभाग के ही उत्थान पर कार्य किया जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने में समय लगेगा। - प्रो. ओपी राय, प्राचार्य, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed