फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kunal won silver medal in All India Railway Athletic Championship

Bareilly News: ऑल इंडिया रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप में कुणाल ने जीता रजत पदक

Sun, 27 Aug 2023 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Kunal won silver medal in All India Railway Athletic Championship
बरेली। 88वें ऑल इंडिया रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप में एनई रेलवे इज्जतनगर में सीनियर क्लर्क के पद पर तैनात कुणाल चौधरी ने 110 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन रायबरेली में 23 से 25 अगस्त तक हुआ। डीआरएम रेखा यादव और नरमू के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

कुणाल चौधरी नियमित रूप से इज्जतनगर के रोड नंबर चार पर रेलवे मैदान में कोच अजय कश्यप से प्रशिक्षण ले रहे थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में प्रशिक्षण शुरू किया। यहां घुटने में चोट के बाद उन्होंने खेलों से दूरी बनाने का बन मना लिया था। इस दौरान उनको कोच अजय कश्यप ने फिर से प्रशिक्षण देना शुरू किया। क्रीड़ा अधिकारी शिखर दयाल ने भी उनको प्रेरित किया। इसके बाद कुणाल फिर से खेलों की ओर लौटे। रायबरेली में आयोजित 88 वें ऑल इंडिया रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप में उन्होंने इज्जतनगर रेल मंडल की ओर से शिरकत की और रजत पदक हासिल किया। उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूर्वोत्तर रेलवे का नाम रोशन करने का है। उनकी कामयाबी पर गीता शर्मा, पदमवीर सिंह, जसवीर सिंह, योगेश राठी, बृजेश, पंकज, पुष्पेंद्र, आरिफ हुसैन आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed