{"_id":"6112dce98ebc3e0d5c44a46f","slug":"kumbh-superfast-stopped-to-get-shunting-done-reply-summoned-bareilly-news-bly4559413178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंटिंग कराने को रोक दी कुंभ सुपरफास्ट, जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंटिंग कराने को रोक दी कुंभ सुपरफास्ट, जवाब तलब
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्री ने किया रेलवे को ट्वीट, पहले से एक घंटा लेट थी ट्रेन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन के अधिकारियों ने शंटिंग कराने के लिए सुपरफास्ट ट्रेन कुंभ एक्सप्रेस को आउटर पर रोके रखा। यह ट्रेन पहले से करीब एक घंटा देरी से चल रही थी। एक यात्री के ट्वीट के बाद मुरादाबाद मंडल ने स्थानीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
देहरादून-हावड़ा कुंभ सुपरफास्ट ट्रेन रविवार, सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को देहरादून से हावड़ा जाती है। यह ट्रेन देहरादून से रात 10:10 बजे चलकर सुबह 04:10 बजे जंक्शन पहुंचती है। शुक्रवार को बरेली जंक्शन के अधिकारियों ने इंजन की शंटिंग कराने के लिए कुंभ एक्सप्रेस को आउटर के पास दस मिनट रोके रखा। बताया जाता है कि एक यात्री ने ट्वीट कर दिया कि ट्रेन पहले से करीब एक घंटा लेट चल रही है। दस मिनट आउटर पर रुकने के बाद ट्रेन 5:17 बजे जंक्शन पहुंची और सिर्फ दो मिनट रुकने के बाद चल दी। मुरादाबाद मंडल के रेल अधिकारियों ने इस मामले गंभीरता से लेते हुए स्थानीय अधिकारियों से पूछा है कि ऐसा क्या कारण था कि सुपरफास्ट ट्रेन को रोककर शंटिंग कराई गई।