फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kumar Vishwas says young generation going on the left wing has to be brought to Rampath

Bareilly News: रामकथा में बोले कवि कुमार विश्वास, वामपथ पर जाती युवा पीढ़ी को रामपथ पर लाना है

Mon, 13 Mar 2023 07:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Mar 2023 07:03 AM IST
सार

कुमार विश्वास ने रविवार शाम इंटरनेशनल सिटी में आयोजित अपने-अपने राम कार्यक्रम में लोगों को रामकथा सुनाई। उन्होंने रामकथा के प्रसंग सुनाकर रूस-यूक्रेन युद्ध का उल्लेख किया। नेताओं पर भी तंज कसे। 
 

विज्ञापन
Kumar Vishwas says young generation going on the left wing has to be brought to Rampath
प्रख्यात कथावाचक और कवि कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में प्रख्यात कथावाचक और कवि कुमार विश्वास ने कहा कि वामपथ पर जाती युवा पीढ़ी को रामपथ पर लाना है। कलयुग रूपी वृक्ष पर संशय रूपी पक्षी बैठा हुआ है। यह संशय ही कलयुग की सबसे बड़ी समस्या है। इसे काटने के लिए रामचरित मानस एक कुल्हाड़ी है। कुमार विश्वास ने रविवार शाम इंटरनेशनल सिटी में आयोजित अपने-अपने राम कार्यक्रम में लोगों को रामकथा सुनाई। 

विज्ञापन


अपने गीत और कविताओं के जरिये कुमार विश्वास ने नाथ नगरी का माहौल राममय कर दिया। रामकथा के प्रसंग सुनाकर रूस-यूक्रेन युद्ध का उल्लेख किया। अमेरिका पर चोट की। बोले- पूरा संसार जानता है कि जब भीख के हथियार लेकर पड़ोसी देश ने घुसपैठ की थी तब रूस हमारे साथ था। 
विज्ञापन


लोगों को यह भी पता है कि किसका साथ देना है और किसका नहीं। अपनी कथा के माध्यम से राम के जीवन के दर्शन कराए। कृष्ण की जीवन लीला से जुड़ीं कहानियां भी सुनाईं। मानवता की खुली आंख के सबसे सुंदर सपने राम, अपने-अपने राम...गीत सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बोले- राम सृष्टि भी हैं, राम सृष्टा भी हैं। राम दृष्टि भी हैं, राम दृष्टा भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं पर कसा तंज 

नेताओं की पद लोलुपता पर चोट करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसा कौन राजा मिलेगा जो सत्ता-सिंहासन छोड़कर वन गमन कर जाए। राम इसका उदाहरण हैं। राम सिर्फ अयोध्या में रहते तो राजकुमार से अवधपति बनते, लेकिन वन गमन के बाद वह मर्यादा पुरुषोत्तम बने। इस्लाम को मानने वालों की ओर मुखातिब होकर उन्होंने सुल्तानपुर के कवि शमशी मीनाई की 1950 में लिखी गई कविता सुनाई। 

कविता के बोल थे- मैं राम पर लिखूं मेरी हिम्मत नहीं है, तुलसी और वाल्मीकि ने कुछ छोड़ा नहीं। इसके बाद बोले- जगह बदलने से रिश्ते नहीं बदला करते। धर्म बदलने से पुरखे नहीं बदला करते। पुरखे एक थे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, एमएलसी महाराज सिंह मौजूद रहे। राधारानी सेवा ट्रस्ट की ओर से पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल अपनी पूरी टीम के साथ व्यवस्था में डटे रहे।

हैरी पॉटर की जगह राम चरित मानस से सीखें बच्चे

कुमार विश्वास ने राम से जुड़े तमाम प्रसंग सुनाते हुए शिक्षा व्यवस्था पर तीखी चोट की। उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह वर्ष में जो कहानियां इस देश में पढ़ाई और सुनाई गई हैं, वे पुरुषार्थहीनता की हैं। मैंने बचपन में जो कहानियां सुनी थीं, वो छत्रपति शिवाजी, रानी लक्ष्मी बाई, प्रह्लाद, ध्रुव और गुरुगोविंद सिंह के चार बलिदानी बेटों की थीं। 

उन्होंने कहा कि हैरी पॉटर की कहानी में चमत्कार है। राम के जीवन में पुरुषार्थ है। पूरे विश्व में पिछले दस वर्ष में फिल्मों, टीवी और किताबों के माध्यम से हैरी पाटर की कहानी ने भारत के संपूर्ण बजट के बराबर पैसा कमाया है। बच्चों को रामचरित मानस से सीखने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed