{"_id":"616b22d015389c07e159d77f","slug":"kudeshia-railway-crossing-will-remain-closed-for-six-hours-today-bareilly-news-bly46306754","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज छह घंटे बंद रहेगी कुदेशिया रेलवे क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज छह घंटे बंद रहेगी कुदेशिया रेलवे क्रॉसिंग
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रॉसिंग को हमेशा के लिए बंद करने को कराया जा रहा अंडरपास का निर्माण
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल कुदेशिया रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनाने के लिए रविवार को छह घंटे का ब्लॉक लेगा। तकनीकी कारणों से कुदेशिया रेलवे क्रासिंग को भी छह घंटे बंद रखा जाएगा। इस दौरान लोग कुदेशिया फ्लाईओवर से गुजर सकेंगे। इस बीच पीलीभीत और लालकुआं से आने वाली ट्रेनें इज्जतनगर स्टेशन और बदायूं की ओर से आने वाली ट्रेनें सिटी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होंगी।
इज्जतनगर रेल मंडल कुदेशिया रेलवे क्रासिंग पर ढाई करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास बनाएगा। अंडरपास के लिए ब्लॉक रखने को रेलवे छह घंटे क्रासिंग को बंद रखेगा। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 17 अक्तूबर को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक का ब्लॉक लिया जाएगा। इस बीच कासगंज से लालकुआं जाने वाली ट्रेनें सिटी स्टेशन और पीलीभीत से कासगंज जाने वाली ट्रेनें इज्जतनगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होंगी।