फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kshitij in high school and Shekhar on top in intermediate

Bareilly News: हाईस्कूल में क्षितिज तो इंटरमीडिएट में शिखर पर शेखर

Wed, 26 Apr 2023 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Kshitij in high school and Shekhar on top in intermediate
बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस साल बेटों ने बाजी मारी है। इंटरमीडिएट की टॉप 10 सूची में सभी छात्र हैं, हाईस्कूल की टॉप 10 सूची में आठ छात्र और दो छात्राएं शामिल हैं। साल 2022-23 के लिए 98,470 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल के 52,806 में से 48,896 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 43,004 परीक्षार्थी सफल रहे। इंटरमीडिएट के 46,664 परीक्षार्थियों में से 43,976 ने परीक्षा दी, 32473 पास हुए। जिले में इंटरमीडिएट के 73.84 फीसदी और हाईस्कूल के 87.95 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

इस बार भी जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज टॉप पर रहा। विद्यालय के हाईस्कूल के छात्र क्षितिज सक्सेना ने 97.33 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। श्री लालता प्रसाद एसवीएम इंटर कॉलेज नवाबगंज के छात्र रोहित यादव ने हाईस्कूल में 96.83 अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। भारत जी सरस्वती इंटर कॉलेज आंवला के छात्र अभिजीत भदौरिया ने हाईस्कूल में 96.17 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। इंटरमीडिएट में श्री लालता प्रसाद एसवीएम इंटर कॉलेज नवाबगंज के छात्र शेखर गंगवार ने 95.40 फीसदी अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। एसडीआर ढींगरा एसवीएम इंटर कॉलेज बहेड़ी के छात्र विनीत ने 95.20 फीसदी अंकों के साथ इंटरमीडिएट में जिले में दूसरे स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट में तीसरे स्थान पर जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र आदित्य गंगवार रहे हैं। उन्होंने 95 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल में शीर्ष दस में महज दो छात्राएं
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के शीर्ष दस छात्र-छात्राओं की सूची में इस बार छात्राएं काफी कम हैं। इंटरमीडिएट की सूची में टॉप 10 में एक भी छात्रा नहीं है, जबकि हाईस्कूल में सफल टॉप 10 छात्रों में महज दो छात्राएं हैं। साल 2022 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉप 10 की सूची में 80 फीसदी छात्राएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में बदायूं पहले स्थान पर
बरेली मंडल में चारों जिलों में बदायूं शीर्ष पर रहा। इंटरमीडिएट में बदायूं के 77.11 फीसदी और हाईस्कूल में 89.97 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। दूसरे नंबर पर हाईस्कूल में बरेली में सर्वाधिक 87.95 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 75.04 फीसदी परीक्षार्थियों की सफलता के साथ पीलीभीत ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
मंडल के आंकड़े
जिला- प्रतिशत(हाईस्कूल) - प्रतिशत(इंटरमीडिएट)
बरेली- 87.95 फीसदी - 73.84 फीसदी
बदायुं- 89.97 फीसदी - 77.11 फीसदी
शाहजहांपुर- 84.40 फीसदी - 73.54 फीसदी
पीलीभीत- 82.85 फीसदी - 75.04 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed