फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kovid Vaccination: A dose of seven and a half rupees .. Private hospital will charge two and a half hundred

कोविड वैक्सीनेशनः साढ़े सात रुपये की एक डोज.. निजी अस्पताल वसूलेंगे ढाई सौ

Thu, 04 Mar 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Kovid Vaccination: A dose of seven and a half rupees .. Private hospital will charge two and a half hundred
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शासन ने तय कीं निजी अस्पतालों को दी जाने वाली वैक्सीन की दरें, आज से शुरू हो जाएगा टीकाकरण
विज्ञापन

कोवैक्सीन और कोविशील्ड की एक-एक बॉयल निजी अस्पतालों को दी जाएगी डेढ़ सौ रुपये में
कोवैक्सीन की एक बॉयल में 20 और कोविशील्ड की बॉयल में होती हैं दस डोज

बरेली। कोरोना के दौर में कई महीनों तक लगभग बंद जैसी हालत में रहे निजी अस्पतालों के नुकसान की भरपाई अब कोविड वैक्सीनेशन के दौरान हो सकती है। कोविशील्ड की जो डोज वे मरीज को ढाई सौ रुपये में लगाएंगे, वह उन्हें सिर्फ 15 रुपये में मिलेगी। कोवैक्सीन की डोज पर उनका मुनाफा और भी ज्यादा होगा। इस वैक्सीन की एक डोज उन्हें सिर्फ साढ़े सात रुपये में उपलब्ध होगी।
निजी अस्पतालों में कोविड वैक्सीनेशन का आदेश जारी करने के बाद अब शासन ने निजी अस्पतालों को दी जाने वाली वैक्सीन की दरें भी तय कर दी हैं। शासन की गाइड लाइन के मुताबिक निजी अस्पतालों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन की प्रति बॉयल की एक बराबर कीमत डेढ़ सौ रुपये अदा करनी होगी। दोनों वैक्सीन में फर्क यह है कि कोविशील्ड की एक बॉयल में दस डोज होंगी जबकि कोवैक्सीन की बॉयल में 20। यानी कोवैक्सीन की एक डोज कोविशील्ड के मुकाबले निजी अस्पतालों को आधी कीमत में पड़ेगी। हालांकि शासन ने इसके साथ यह पाबंदी भी लागू की है कि निजी अस्पताल इनमें से किसी भी वैक्सीन से एक दिन में सौ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण नहीं करेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह के मुताबिक बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान शासन की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक टीकाकरण करने वाले सभी निजी अस्पतालों को इसका डाटा पोर्टल पर अपडेट करना होगा। स्टाफ के खर्च के साथ वैक्सीन की रखरखाव की जिम्मेदारी अस्पताल खुद उठाएंगे। एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्युनाइजेशन रूम में फिजीशियन की तैनाती और सहायक दवाओं की व्यवस्था भी उन्हें खुद करनी होगी।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के लिए पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन

डॉ. सिंह ने बताया कि गाइड लाइन के मुताबिक सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण होगा। हालांकि निजी या सरकारी अस्पताल में टीका लगवाने के लिए पहले ऑनलाइन पोर्टल ‘सेल्फ रजिस्ट्रेशन डॉट कोविन डॉट गॉव डॉट इन’ पर रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके लिए पहले मोबाइल नंबर और फिर कुछ दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें उम्र को प्रमाणित करने वाला दस्तावेज भी शामिल होगा। अंत में जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में किसी एक पंजीकृत केंद्र का चयन करना होगा। ये सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन पूरा होने का मेसेज आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में सप्ताह में छह दिन लगेगी वैक्सीन

गाइडलाइन के मुताबिक बरेली में जिला अस्पताल के साथ सभी तीन मेडिकल कॉलेजों में सोमवार से शनिवार तक सप्ताह में छह दिन वैक्सीनेशन किया जाएगा। डॉ. सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार से वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले गुरु वार को 12 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य है। इसमें से 3597 को दूसरी डोज और बाकी को पहली डोज लगाई जाएगी। चार और पांच फरवरी को जिन्हें पहली डोज लगी थी, उन्हें दूसरी डोज सरकारी अस्पताल में ही लगेगी।

वैक्सीनेशन में अब सर्वर का अड़ंगा नहीं

अब तक पोर्टल पर सूचना अपडेट करने के बाद ही टीका लगाने का निर्देश था लेकिन अब शासन ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन न होने पर भी टीका लगाने और बाद में सूचना अपडेट करने को कहा है। डॉ. सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में नेट कनेक्टिविटी की समस्या के चलते तमाम लोगों की परेशानी के साथ उन्हें टीका न लग पाने की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब जो भी पंजीकृत व्यक्ति टीका लगवाने पहुंचेगा, उससे सभी आवश्यक जानकारियां स्वास्थ्य कर्मी को नोट करनी होगी। इस ब्योरे को कनेक्टिविटी मिलते ही पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed