{"_id":"5edaa71f8ebc3e904b44d37b","slug":"kovid-19-special-trains-will-run-till-september-bareilly-news-bly4081990136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर तक तो चलेंगी ही कोविड-19 स्पेशल ट्रेनें, लेट न होने से यात्री खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर तक तो चलेंगी ही कोविड-19 स्पेशल ट्रेनें, लेट न होने से यात्री खुश
Sat, 06 Jun 2020 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
Special Train
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महीने का अग्रिम रिजर्वेशन बढ़ाने से यह स्पष्ट है कि कोविड-19 स्पेशल ट्रेनें सितंबर तक तो दौड़ेंगी ही। खास यह है कि रेलवे इन स्पेशल ट्रेनों का अतिरिक्त किराया भी नहीं वसूल रहा। यहां बता दें कि जंक्शन से रोजाना करीब 175 ट्रेनें प्रतिदिन गुजर रही हैं, जो अपने तय समय पर चलकर तय समय में ही अपनी निर्धारित दूरी तय कर रही हैं। ट्रेनों के लेट न होने से यात्रियों में बेहद खुशी है।
विज्ञापन
रेलवे एक जून से दुर्गियाना एक्सप्रेस, श्रमजीवी, लखनऊ मेल, शहीद एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस और सुहेल देव एक्सप्रेस को कोविड-19 स्पेशल ट्रेन बनाकर चला रहा है। खास यह है कि रेलवे इन स्पेशल ट्रेनों का अतिरिक्त किराया भी यात्रियों से नहीं वसूल रहा है, जबकि कोरोना संक्रमण से पहले रेलवे स्पेशल ट्रेनों का 25 प्रतिशत तक अधिक किराया वसूलता आ रहा था। वहीं इन स्पेशल ट्रेनों के आने-जाने का भी कोई पता नहीं होता था। त्योहारों पर तो इन ट्रेनों की लेटलतीफी 36 घंटे तक पहुंच जाती थी, वहीं कई यात्रियों का त्योहार ट्रेन में बैठे-बैठे ही गुजर जाया करता था।
विज्ञापन
रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, इन स्पेशल ट्रेनों में 120 दिन अग्रिम आरक्षण जारी है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन सितंबर तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन