फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Know your rights, do not hesitate to seek help from the police

Bareilly News: अपने अधिकार जानें, पुलिस की मदद लेने में न हिचकें

Thu, 28 Sep 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Know your rights, do not hesitate to seek help from the police
एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में बुधवार को छात्राओं को शासन की महत्वपूर्ण हेल्पलाइन व पुलिस के काम करने के तरीके बताए गए। एसपी सिटी ने कहा कि पुलिस से डरें नहीं, बल्कि खुलकर अपनी बात कहें। इस दौरान करीब 80 छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयाेजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि पूर्व में समाज जागरूक नहीं था। तेजी से समाज बदलने के साथ लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। कोई छेड़खानी या राह चलते पीछा करे तो आवाज उठाएं और डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस तुरंत सहायता के लिए पहुंचेगी। काॅलेजों, सार्वजनिक स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वॉयड सक्रिय रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर थाने में महिलाओं के लिए हेल्पडेस्क स्थापित की गई है। यहां पर महिला पुलिसकर्मी ही पीड़ितों की समस्याओं को सुनती हैं। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि कानून का उल्लंघन परिवार वालों को भी न करने दें, बल्कि पुलिस की सहायता लें। उन्होंने पारिवारिक झगड़े, जमीन के विवाद, शांतिभंग की कार्रवाई समेत कई बिंदुओं पर छात्राओं से विस्तार से चर्चा की। डॉ. रानू दुबे के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. श्वेता मेहरोत्रा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने पूछे सवाल
प्रश्न-सबसे अधिक पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप क्यों लगते हैं?
उत्तर-भ्रष्टाचार को लेकर सबसे बड़ा कारक समाज का व्यक्ति बनता है। किसी को भी रिश्वत नहीं देनी चाहिए।
प्रश्न-पुलिस में भर्ती कैसे हो सकते हैं?
उत्तर-प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करें। भर्ती परीक्षा पास कर व शारीरिक दक्षता के मानक को पूर्ण कर पुलिस में कॅरियर बनाएं।
प्रश्न-घटना होने पर पुलिस हर बार देर से मौके पर क्यों पहुंचती है?
उत्तर-पुलिस के पास अपराधियाें को पकड़ने से लेकर जुलूस, धरना-प्रदर्शन में सुरक्षा देने जैसे भी कार्य हैं। सूचना आने के बाद तुरंत पहुंचने का प्रयास किया जाता है।
प्रश्न: पुलिस कितने घंटे तक काम करती है?
उत्तर-सिपाही से लेकर अधिकारी तक के कार्य करने का कोई समय नहीं है। कभी लगातार 20 घंटे तक काम करना होता है।

काफी उपयोगी हैं हेल्पलाइन

हेल्पलाइन नंबरों के जरिये आसपास के लाेगों की मदद कर सकते हैं। यह काफी ज्यादा उपयोगी साबित होती हैं।
सौम्या राज


पुलिस की नौकरी काफी कठिन
पुलिस का काम भी आसान नहीं है। यह काफी ज्यादा कठिन नौकरी है। एसपी सिटी ने कार्यक्रम के दौरान बहुत-सी महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
- सरगम वर्मा


शासन की हेल्पलाइन की जानकारी मिली
थाने पर महिलाओं के लिए अलग से हेल्प डेस्क होती है। यह हमें जानकारी नहीं थी। शासन से संचालित विभिन्न तरह की हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी मिली है। - ज्योति



पुलिस भर्ती के बारे में बताया
पुलिस में भर्ती होने के बारे में विस्तार से बताया गया। सबसे अहम प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी है, साथ ही शारीरिक रूप से फिट होना भी चाहिए।
- योगिता वर्मा

एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर

एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर

एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर

एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर

एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर

एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर

एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर

एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर

एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर

एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर

एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर

एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed