फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Knock out matches between 10 teams on the first day

Bareilly News: पहले दिन 10 टीमों के बीच हुए नॉक आउट मुकाबले

Wed, 17 Jan 2024 03:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 17 Jan 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Knock out matches between 10 teams on the first day
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के क्रीड़ा स्टेडियम में मंगलवार को नाॅर्थ जोन अंतरविश्वविद्यालयीय टेबल टेनिस (पुरुष) प्रतियोगिता 2023-24 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन अलग-अलग राज्यों की 10 टीमों के बीच नाॅक आउट मुकाबले हुए। विजेता टीमों ने अगले राउंड में प्रवेश किया। बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

पहला मैच सीएसजेएम कानपुर और सीएसकेएचपी एजी पालमपुर के बीच हुआ। इसमें कानपुर की टीम ने 3-1 से मुकाबला जीता। एचएनबी गढ़वाल श्रीनगर और एसवीएस यूनिवर्सिटी सुभारती मेरठ के बीच हुए दूसरे मुकाबले में गढ़वाल की टीम ने 3-0 से जीती। तीसरे मुकाबले में एसएस जीना यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा ने 3-2 से पीयू एजी यूनिवर्सिटी लुधियाना को हराया।
विज्ञापन

गुरु अंगदेव यूनिवर्सिटी लुधियाना और थापर यूनिवर्सिटी पटियाला के बीच हुए मैच में पटियाला की टीम विजेता रही। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और दून यूनिवर्सिटी देहरादून के मुकाबले में चंडीगढ़ की टीम ने प्रतिद्वंद्वी को मात देकर मैच जीता। मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित मेजर जनरल दीप अहलावत, विशिष्ट अतिथि भारतीय खेल प्राधिकरण लखनऊ के पूर्व उप महानिदेशक संजय सारस्वत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभागियों ने किया मार्च पास्ट
कुलपति प्रो. केपी सिंह और मुख्य अतिथि ने एआईयू के ध्वजारोहण से प्रतियोगिता की शुरुआत की। भारतीय ध्वज के संवाहक तिरंगा गुब्बारे छोड़कर आतिशबाजी की गई। प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों ने बैंड की धुन पर मार्च पास्ट किया। क्रीड़ा सचिव प्रो. आलोक श्रीवास्तव ने उपलब्धियां साझा कीं।

टूर्नामेंट में नहीं पहुंच सकीं ये टीमें
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी और लखनऊ यूनिवर्सिटी, सीयूपी बठिंडा और डॉ. एपीजेकेटी लखनऊ, जीकेडी यूनिवर्सिटी हरिद्वार, जीसीएसआई यूनिवर्सिटी नई दिल्ली की टीमें पहले दिन के मुकाबलों में प्रतिभाग नहीं कर सकीं। क्रीड़ा सचिव के मुताबिक, ठंड-कोहरे की वजह से ट्रेनें निरस्त होने, देरी से आने और अन्य वजहों से टीमें नहीं आ सकीं।


यह रहे मौजूद
टेबल टेनिस जिला एसोसिएशन के महासचिव डाॅ. दीपेंदर कामथान, संजीव सक्सेना, अनित सक्सेना, टेबल टेनिस फेडरेशन रेफरी टीम, क्रीड़ा परिसर सचिव डाॅ. नीरज कुमार, डाॅ. विमल कुमार, कमेंट्रेटर जहीर अहमद, तपन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed