{"_id":"5929ca584f1c1b260c53812d","slug":"kishennar-says-the-income-of-15-lakh-farmers-will-double","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर बोले- 15 लाख किसानों की आय दो गुनी करेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर बोले- 15 लाख किसानों की आय दो गुनी करेंगे
बरेली।
Updated Sun, 28 May 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Kishennar says - the income of 15 lakh farmers will double
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
मंडलायुक्त पीवी जगनमोहन ने कहा कि मंडल के 15 लाख किसानों की आमदनी दो गुना करने की चुनौती स्वीकार है। जिलाधिकारी टीम के साथ खरीफ और रवि फसलों की उन्नत खेती और उससे जुड़े उद्योग धंधों पर काम करें। गांवों में बिना ट्रिपिंग या कटौती 18 घंटे बिजली दें। नहरों में पानी आए। किसानों को समय पर खाद बीज और कीटनाशक मिले।
आईवीआरआई सभागार में आयोजित मंडलीय खरीफ गोष्ठी में उन्होंने कहा कि सर्वाधिक शिकायतें बिजली विभाग की हैं। बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के गांवों में 18 घंटे बिजली देने की चीफ इंजीनियर साप्ताहिक रिपोर्ट दें। प्रधान, वार्ड मेंबर, लेखपाल, पंचायत सचिव, ट्यूबवेल आपरेटर से वह खुद इसकी पुष्टि करेंगे। सिंचाई, कृषि, सहकारिता, कृषि रक्षा, बिजली, लघु सिंचाई के विभागीय अफसरों से कहा कि उनके पास किसानों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। समय रहते इसका समाधान कर दें। अन्यथा वह कार्रवाई करने से नहीं हिचकेंगे। गोष्ठी में चारों जिलों के डीएम, सीडीओ, कृषि, सिंचाई, सहकारिता विभागों के अफसर और किसान मौजूद थे।
महेंद्र गंगवार को बनाएंगे मॉडल किसान
किसान महेंद्र गंगवार का कहना है कि उनके पास पांच एकड़ खेती है। उसमें फसल से जो भी आमदनी होती है, उसका अधिकांश हिस्सा किराए में खर्च हो जाता है। कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर अमल करने के बाद भी आमदनी नहीं बढ़ रही। आप बताएं कि कैसे दो गुनी आमदनी होगी। मंडलायुक्त ने कहा कि आपके पास कृषि विभाग के अधिकारियों के अलावा कृषि वैज्ञानिकों की पूरी टीम जाएगी। खेती का मृदा परीक्षण कराने के अलावा उन्नत प्रजाति के बीज खाद से खेती कराई जाएगी। फसल की उपज बढ़ाने के साथ कृषि आधारित उद्योग धंधों को भी कराया जाएगा ताकि उनकी आमदनी दो से तीन गुनी हो और वह अन्य किसानों के लिए रोल मॉडल बन सकें।