फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kisan Samman Nidhi to 19 thousand ineligible .. Do you ask unrestrained questions

19 हजार अपात्रों को किसान सम्मान निधि.. क्या अनर्गल सवाल पूछते हो

Wed, 24 Mar 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi to 19 thousand ineligible .. Do you ask unrestrained questions
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मीडिया के सवालों पर नाराज कृषि मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस अधूरी छोड़कर निकले
विज्ञापन

बोले- कृषि कानूनों पर किसानों के साथ देश को भी गुमराह कर रहा है विपक्ष

बरेली। सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह को विभागीय योजनाओं में गड़बड़ी के बारे में मीडिया के सवाल इतने नागवार गुजरे कि उन्हें अनर्गल बताते हुए वह प्रेस कॉन्फ्रेंस अधूरी छोड़कर उठ गए। इससे पहले उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों पर विपक्ष ने किसानों के साथ पूरे देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर रखी है।
बदायूं में विराट कृषि मेले का उद्घाटन करने जा रहे कृषि मंत्री ने मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कृषि कानूनों पर कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा है। देश भर में साजिशन विरोध-प्रदर्शन कराए जा रहे हैं लेकिन जनता सब समझ रही है। आंदोलन करने वालों को उन्होंने किसान मानने से इनकार करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद ही किसान कल्याण मिशन बना। पिछले साल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीद हुई है।
विज्ञापन

मीडिया के लोगों ने इसी बीच बरेली मंडल में 675 सोलर पंप के सापेक्ष सिर्फ 291 लगाए जाने, 19 हजार 272 अपात्रों को किसान सम्मान निधि देने के मामले में जांच पूरी न होने और पिछले साल की तुलना में कम गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए जाने जैसे सवाल पूछे तो कृषि मंत्री बिफर गए। बोले, ये अनर्गल सवाल हैं। इनका जवाब नहीं दिया जाएगा। मंत्री यह कहकर उठ गए कि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। सब ठीक चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी सरकार जांच तो कराती है

नवाबगंज क्षेत्र में धान खरीद सत्र में करीब छह हजार क्विंटल की फर्जी खरीद करने के मामले पर कृषि मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार कम से कम शिकायतों की जांच तो कराती है। इस घोटालेे की जांच कहां तक पहुंची है, इसे दिखवाया जाएगा। घोटालेबाजों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राहुल-प्रियंका और उनके पूर्वजों ने किया किसानों को बर्बाद

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह ने कृषि कानूनों और किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि देश में किसानों की बर्बादी के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पूर्वज दोषी हैं। कांग्रेस के शासन काल में न जाने कितने किसानों को आत्महत्या करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों की दशा सुधारने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन विपक्ष उन्हें बरगलाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed