फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kisan killed in aonla

Bareilly News: किसान की सोते वक्त गोली मारकर हत्या

Wed, 30 Nov 2022 08:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
kisan killed in aonla
आंवला (बरेली)। मोहम्मदपुर पथरा गांव में फसल की रखवाली कर रहे किसान चतुरीलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव खेत पर बने कमरे के बरामदे में चारपाई पर पड़ा मिला। परिवार ने रंजिश होने से इन्कार किया है। पुलिस वजह और आरोपी का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

किसान 55 वर्षीय चतुरीलाल खेती करने के साथ ही पड़ोसी गांव रमनगला में सब्जी बेचते थे। सोमवार रात वह फसल की रखवाली के लिए खेत में बने कमरे के बरामदे में सो रहे थे। सुबह पौत्री किरन चाय देने गई तो उसे चारपाई पर चतुरीलाल का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उनके सीने में गोली लगी थी। सूचना पर परिवार के लोग और पड़ोसी पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने परिवार और आसपास के लोगों से बात की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक, चतुरी फसल की रखवाली के लिए खेत में बने कमरे के बरामदे में सोते थे। इस समय खेत में आलू की फसल है। सीओ अजय कुमार गौतम, कोतवाल ओपी गौतम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चतुरीलाल की गोली मारकर हत्या की गई है। परिवार ने किसी से रंजिश से इन्कार किया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपनी ओर से सच्चाई और हत्यारों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed