{"_id":"5d1b8a118ebc3e3cda1f1d7e","slug":"killing-two-including-innocents-in-police-vehicle-accident-at-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: पुलिस वाहन पलटा, मासूम समेत दो की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: पुलिस वाहन पलटा, मासूम समेत दो की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
Tue, 02 Jul 2019 10:15 PM IST
राजेश सैनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:15 PM IST
सार
- दो सिपाहियों समेत तीन गंभीर रूप से घायल
- हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने चंदोई मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झगड़े के आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर थाने ले जा रहा पुलिस वाहन मंगलवार को मकसूदनगर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क किनारे खेल रहा दस साल का मासूम फरमान वाहन के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में बैठे झगड़े के आरोपी किशनलाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे में दो सिपाही और किशनलाल का बेटा सुंदरलाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं बच्चे की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चंदोई रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से समझाकर उनको शांत कराया। मामले में लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
हादसा मंगलवार सुबह करीब सात बजे हुआ। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के सिकलापुर गांव निवासी 50 वर्षीय किशनलाल और उनके बेटे सुंदरलाल के बीच झगड़े की सूचना यूपी 100 को दी गई। यूपी 100 की गाड़ी गांव पहुंची। इसमें कांस्टेबल धर्मेंद्र और लोक प्रकाश थे।
विज्ञापन
झगड़ा कर रहे पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर वे थाने जा रहे थे। चंदोई मार्ग पर मकसूदनगर गांव के पास पहुंचते ही गाड़ी बेकाबू हो गई और खाई में पलट गई। चपेट में आकर अनवार के 10 साल के बेटे फरमान की मौत हो गई। गाड़ी में सवार चारों लोग घायल हो गए।
गाड़ी में फंसे सिपाहियों और पिता-पुत्र को बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। फिर चारों को बरेली रेफर कर दिया गया जहां किशनलाल की मौत हो गई, जबकि सिपाही धर्मेंद्र की हालत नाजुक है। मुआवजे और पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मकसूदनगर के ग्रामीणों ने चंदोई रोड पर जाम लगाया। अफसरों हरसंभव मदद का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला।