फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   killer of girl surrendered in SSP office with gun shot for refusing to doing marriage

युवती को बीच सड़क मारी गोली: हत्या के बाद एसएसपी की मेज पर रख दिया तमंचा, बोला-शादी से कर रही थी इनकार

Wed, 17 Nov 2021 09:43 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 17 Nov 2021 09:43 AM IST
सार

पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में क्राइम की कुछ ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिन्होंने आम आदमी को साचने पर मजबूर कर दिया है। पीलीभीत की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद अब बरेली के फतेहगंज पूर्वी से एक ऐसा मामला सामने आया है जो सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर इन लोगों की सोच को हो क्या गया है।

विज्ञापन
killer of girl surrendered in SSP office with gun shot for refusing to doing marriage
हत्यारोपी ने एसएसपी ऑफिस में किया सरेंडर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी में सोमवार रात बरगवां के पास गोलियां मारकर युवती की हत्या करने वाले रजनेश ने एसएसपी ऑफिस में सरेंडर कर दिया। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह एसएसपी ऑफिस पहुंचा और थैले में लाया तमंचा मेज पर रखकर सरेंडर कर दिया। कहा कि मैं हत्या का आरोपी हूं और सरेंडर करने आया हूं।

विज्ञापन


घर छोड़कर विवाह करने से इनकार करने पर फतेहगंज पूर्वी के गांव में रहने वाले रजनेश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 20 वर्षीय युवती की हत्या कर दी। युवती के पेट और गले में गोलियां लगीं। भाई के मुताबिक हत्या करने से पहले आरोपी ने युवती का बाल पकड़कर घसीटा और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस के पहुंचने पर युवती के परिजन ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चार घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन


तमंचे से ताबड़तोड़ की फायरिंग 
फतेहगंज पूर्वी के एक गांव की युवती सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मौसेरे भाई के साथ बाइक से गांव लौट रही थी। जब दोनों बरगवां से आगे पहुंचे तभी गांव का ही रजनेश पीछे से बाइक लेकर आ गया। उसने युवती के भाई की बाइक में लात मार दी। युवती सड़क पर गिर गई। उसका भाई बाइक समेत खेत में जा गिरा। रजनेश ने तमंचे से युवती पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती और रजनेश के बीच थे प्रेम संबंध
युवती के पेट और गर्दन में तीन गोलियां लगी हैं। युवती के पिता की तहरीर पर रजनेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक युवती और रजनेश के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन घरवालों को जानकारी होने पर युवती ने उससे दूरी बना ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed