फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kidnapped girl was taken away by a freak, found in Rampur

Bareilly News: अगवा बच्ची को उठा ले गया था सनकी, रामपुर में मिली

Thu, 27 Feb 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped girl was taken away by a freak, found in Rampur
भोजीपुरा (बरेली)। थाने के गांव मझोला सर्वसुख से छह दिन पहले बरात देखने के दौरान अगवा नौ साल की बच्ची रामपुर में मिल गई। एक सनकी शख्स उसे अगवा कर ले गया था। पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मझोला सर्वसुख निवासी लल्लू गिरि की बेटी की 20 फरवरी को शादी थी। इसमें गांव निवासी झंडूलाल उर्फ सूरज मौर्य परिवार के साथ दावत खाने गए थे। परिवार के साथ नौ वर्षीय बालिका संध्या भी दावत में गई थी। उस दौरान संध्या लापता हो गई। बालिका के पिता ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट कराई थी। हिंदूवादी नेताओं ने एसएसपी अनुराग आर्य से बालिका की तलाश कराने की मांग की थी। एसएसपी ने एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा को इसकी जिम्मेदारी दी। मिश्रा ने 21 फरवरी को गांव जाकर सीसीटीवी कैमरों को चेक कराया तो व्यक्ति बच्ची को कंधे पर डालकर ले जाते दिखाई दे रहा था। इसके बाद पुलिस उस युवक का पता लगाने में जुट गई। एसपी उत्तरी की टीम ने बालिका को रामपुर जिले से तलाश कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने माना...शिव कृपा से मिली बच्ची

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मंगलवार शाम वह भोजीपुरा प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी के साथ थाना क्षेत्र के गांव खितौसा के प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि की व्यवस्थाएं देखने गए थे। उन्होंने भगवान शिव से बालिका के सकुशल बरामद होने की प्रार्थना की। थोड़ी ही देर में इंस्पेक्टर के मोबाइल की घंटी बजी। प्रभारी निरीक्षक ने कॉल रिसीव की तो किसी ने बालिका के रामपुर में मिलने की जानकारी दी। बालिका को वहां से लाने के बाद बुधवार को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है, हालांकि अभी खुलकर कुछ नहीं कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed