{"_id":"65923edd52f3dc21480c63c9","slug":"kidnapped-girl-from-shahjahanpur-was-thrown-away-by-miscreants-after-filling-her-in-a-bag-2024-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शाहजहांपुर से अपहृत बच्ची को बैग में भरकर फेंक गए बदमाश... मां की गोद से छीनी थी बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शाहजहांपुर से अपहृत बच्ची को बैग में भरकर फेंक गए बदमाश... मां की गोद से छीनी थी बच्ची
Mon, 01 Jan 2024 10:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:08 AM IST
सार
शाहजहांपुर से अपहृत बच्ची बरेली के नवाबगंज के गरगय्या गांव की पुलिया के नीचे मिली। बच्ची गोरक्षकों को मिली। फोटो के जरिए परिजनों ने बच्ची को पहचाना। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार को शाहजहांपुर से 15 दिन की बच्ची को बदमाश मां की गोद से छीनकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
बरेली में मिली अपहृत बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर से शनिवार को अपहृत 15 दिन की बच्ची को बदमाश बैग में भरकर रविवार देर शाम नवाबगंज के गरगय्या गांव की पुलिया के नीचे फेंक गए। वहां से गुजर रहे गोरक्षक बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पुलिया के नीचे पहुंचे। बैग में बच्ची को देख पुलिस को सूचना दी।
फोटो के जरिये बच्ची के परिजनों ने पहचान की। देर रात ही वह शाहजहांपुर से बरेली के लिए रवाना हो गए। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार देर शाम शाम विश्व हिंदू परिषद के गो रक्षा विभाग के अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, अंकित गोला, राजा कश्यप, राजा प्रजापति, मोहित राठौर, कौशल शर्मा, उदित शर्मा आदि कार्यकर्ता घायल छुट्टा पशुओं का उपचार कर रहे थे।
गरगय्या गांव की पुलिया के पास एक घायल सांड दिखा। उसे दवा लगाने के लिए जब वह पुलिया के पास पहुंचे तो उन्हें एक बैग पड़ा दिखा। बच्ची के रोने की आवाज पर उन्होंने बैग को उठाकर देखा।
विज्ञापन
अंदर करीब एक सप्ताह की बच्ची थी। उसकी सांसें चल रहीं थीं। बच्ची ने स्वेटर व अन्य कपड़े पहने हुए थे। तुरंत ही उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां बच्ची की स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही जरूरी उपचार दिया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया।

जिला अस्पताल में नवाबगंज थाने के दरोगा रामकुमार के अनुसार शाहजहांपुर से बच्ची के अपहरण की जानकारी पर वहां की पुलिस से संपर्क किया गया। शाहजहांपुर पुलिस ने बैग में मिली बच्ची का फोटो परिजनों को भेजा। उन्होंने बच्ची की पहचान अपनी बेटी के तौर पर की। इसके बाद रात में ही वह लोग बरेली के लिए रवाना हो गए।
मां की गोद से छीनी थी बच्ची
शनिवार दोपहर गांव कोठामंझा निवासी रविंद्र की पत्नी संगीता अपनी सास मिथिलेश के साथ 15 दिन की बच्ची की दवा लेकर गांव लौट रही थीं। बझेड़ा चौराहे से गांव जाने वाली रोड पर पैदल जाते समय बाइक सवार दो बदमाश संगीता की गोद से बच्ची को छीनकर भाग गए थे।