Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kidnapped child found at Shyam Mandir in Manauna, both kidnappers shot

Bareilly News: मनौना के श्याम मंदिर से अगवा बच्चा मिला, दोनों अपहरणकर्ताओं को लगी गोली

Wed, 27 May 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped child found at Shyam Mandir in Manauna, both kidnappers shot
बरेली। आंवला के मनौना श्याम मंदिर से रविवार दोपहर अगवा डेढ़ साल का बच्चा ऋषभ अंतर जनपदीय बच्चा चोर गिरोह के शिकंजे में था। मंगलवार आधी रात में दोनों अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने घेर लिया। दोनों आरोपियों को पैर में गोली लगी है, जबकि पुलिस का एक दीवान भी घायल हुआ है। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित तलाश कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि मनौना मंदिर से रविवार दोपहर सफाईकर्मी रमन का डेढ़ साल का बेटा ऋषभ अगवा कर लिया गया था। मौके पर पुलिस को दो संदिग्ध लोगों की फुटेज मिली थी। इसी के सहारे पांच टीमें आरोपियों की सुरागकशी में जुटी थीं।
विज्ञापन

पुलिस टीम को अलीगंज रोड पर बदमाशों के बाइक पर बच्चा लेकर जाने की जानकारी मिली। पीछा किया तो हुलासी फाटक के पास बाइक सवार दो लोगों को बच्चे के साथ जाते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने टोका तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। एक गोली हेड कांस्टेबल उमेश की बांह से छूती निकल गई। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों को पैर में गोली लग गई। इनमें शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाने के धोपला करीम नगर गांव का निवासी एमएससी नर्सिंग का छात्र योगेश और दूसरा शाहजहांपुर के जलालाबाद में रह रहा बदायूं के ककराला कस्बा का निवासी पवन सिंह निकला।
बाइक गिरने से बच्चा भी गिर पड़ा जिसे पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में ले लिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसके सिर में मामूली चोट बताई जा रही है, जिसकी वजह से पट्टी बंधी है।

---
वर्जन
मंगलवार देर रात आंवला सीओ के नेतृत्व में थाना पुलिस ने दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार कर लिए, दोनों के पैर में गोली लगी है। बच्चा भी इनके पास सुरक्षित मिल गया। उसे एहतियात के तौर पर अस्पताल भेजा गया है। गिरोह की गतिविधियों के बारे में जानकारी की जा रही है। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed